31 जुलाई, 1 अगस्त को केरल में संपूर्ण लॉकडाउन, केंद्र भेजेगा 6 सदस्यीय टीम
नई दिल्ली, 29 जुलाई। केरल में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। जिस तरह से केरल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसको लेकर केंद्र सरकार ने भी चिंता जताई है और सरकार ने अब 6 सदस्यीय केंद्रीय टीम केरल भेजने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने कहा कि सरकार 6 सदस्यीय टीम केरल भेज रही है, जिसकी अगुवाई नेशनल सेंटर फॉर डिजीज के डायरेक्टर करेंगे। केरल में बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं। केंद्र की टीम केरल को कोरोना के मैनेजमेंट के लिए चल रही कोशिशों में मदद करेगी।
Recommended Video

बता दें कि देश में कोरोना के हर रोज जितने नए मामले सामने आ रहे हैं उसमे तकरीबन 50 फीसदी मामले अकेले करल से आ रहे हैं। बुधवार को केरल से अकेले 22056 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना से 16457 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जो विज्ञप्ति जारी की गई उसके अुसार कुल 17761 लोग संक्रमण से ठीक हो गए जबकि अभी भी प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 149534 है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 196902 सैंपल्स की जांच की गई। प्रदेश में संक्रमण दर 11.2 फीसदी है जोकि देश की तुलना में कई गुना अधिक है। केरल में सबसे अधिक मामले मलप्पुरम में सामने आए हैं, यहां 3931 नए मामले, त्रिशूर में 3005, कोझिकोड में 2400 नए मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications