17वीं लोकसभा में सर्वाधिक महिला सांसद, 78 जीतीं, कांग्रेस से पहुंचीं सिर्फ सोनिया गांधी, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं और तय हो चुका है कि 17वीं लोकसभा की तस्वीर क्या होगी, इस बार के चुनाव में जहां भाजपा ने प्रचंड बहुत हासिल किया है वहीं कांग्रेस मात्र 52 सीटों पर सिमट गई है तो वहीं इस बार की विजयी सांसदों की लिस्ट में महिलाओं की संख्या 78 है, जिसमें से 40 महिला सांसद, भाजपा के टिकट पर जीत कर लोकसभा पहुंचीं हैं, इन 78 में से 27 महिला सांसद पहले से ही सांसद थीं, महिला भागीदारी के लिहाज से उत्तर प्रदेश और बंगाल आगे है, जिसने 11-11 महिला सांसदों को चुन कर भेजा है।

17वीं लोकसभा में सर्वाधिक महिला सांसद, 78 जीतीं

17वीं लोकसभा में सर्वाधिक महिला सांसद, 78 जीतीं

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुल 8049 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 724 महिला उम्मीदवार थीं। मौजूदा लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 64 है। कांग्रेस ने सर्वाधिक, 54 और बीजेपी ने 53 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था।

निर्दलीय महिला उम्मीदवारों की संख्या 222

अन्य राष्ट्रीय पार्टियों में, बीएसपी ने 24, तृणमूल कांग्रेस ने 23, मार्क्सवादी कॉम्युनिस्ट पार्टी ने 10, भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी ने चार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, जबकि निर्दलीय महिला उम्मीदवारों की संख्या 222 थी।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर रचा इतिहास

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर रचा इतिहास

इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में हराने वाली एक महिला ही हैं, उन्हें भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने हराया है तो वहीं कांग्रेस की ओर एक मात्र महिला सांसद सोनिया गांधी हैं, जो कि रायबरेली से जीतकर संसद पहुंची हैं, यूपी में यही एक सीट कांग्रेस जीत पाई है। प्रज्ञा ठाकुर ने भी भोपाल में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह को भारी अंतर से हराया है।

चुनाव हारने वाली महिला सांसद

चुनाव हारने वाली महिला सांसद

चुनाव हारने वाली महिला उम्मीदवारों में सबसे बड़ा नाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का है, जो कि कन्नौज से चुनाव हार गईं तो वहीं रामपुर सीट पर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा चुनाव हार गई हैं, तो वहीं आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मुनमुन सेन, सिलचर से कांग्रेस की सुष्मिता देव, सुपौल से कांग्रेस की रंजीत रंजन भी हारने वाली महिला सांसद हैं, इन सब की हार से इनकी पार्टियों को बड़ा झटका लगा है।

दोबारा जीतीं ये महिलाएं

दोबारा जीतीं ये महिलाएं

हेमा मालिनी मथुरा से, किरण खेर चंडीगढ़ से, मेनका गांधी सुल्तानपुर से, 'अपना दल' की अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से और मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से जीतने वाली प्रमुख भाजपा सांसद हैं, इन सभी ने दोबारा से जीत का स्वाद चखा है।

 17वीं लोकसभा में सर्वाधिक महिला सांसद

17वीं लोकसभा में सर्वाधिक महिला सांसद

महिला सांसदों की सबसे कम संख्या 9वीं लोकसभा में थी, जहां इनकी संख्या 28 थी लेकिन इस बार 78 महिलाओं में संसद पहुंचकर सफलता का नया इतिहास रचा है। नई लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या कुल सदस्य संख्या का 14 प्रतिशत है।

यहां हैं महिला सांसदों की पूरी लिस्ट

यहां हैं महिला सांसदों की पूरी लिस्ट

  • नई दिल्ली-मीनाक्षी लेखी-भारतीय जनता पार्टी
  • चंडीगढ़-किरण खेर-भारतीय जनता पार्टी
  • टिहरी गढ़वाल-श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी-भारतीय जनता पार्टी
  • सिंहभूमि-गीता कोरा-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • कोडरमा-अन्नपूर्णा देवी यादव-भारतीय जनता पार्टी
  • सरगुजा-श्रीमती रेणुका सिंह-भारतीय जनता पार्टी
  • रायगढ़-श्रीमती गोमती साय-भारतीय जनता पार्टी
  • कोरबा-ज्योत्सना महंत-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • हुगली-श्रीमती लॉकेट चटर्जी-भारतीय जनता पार्टी
  • रायगंज-श्रीमती देबोश्री चौधरी-भारतीय जनता पार्टी
  • बीरभूम-शताब्दी राय-अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  • बारासात-डॉ काकोली-अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  • बसीरहाट-नुरसत जहां रुही-अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  • बलूरघाट-डॉ सुकांता मजूमदार-भारतीय जनता पार्टी
  • जयनगर-प्रतिमा मंडल-अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
  • सुल्तानपुर- मेनका गांधी -भारतीय जनता पार्टी
  • लालगंज -संगीता आजाद -बहुजन समाज पार्टी
  • रायबरेली-सोनिया गांधी -भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • इस चुनाव में महिलाओं ने रचा इतिहास

    इस चुनाव में महिलाओं ने रचा इतिहास

    • मिर्जापुर -अनुप्रिया सिंह पटेल -अपना दल सोनेलाल
    • मथुरा -हेमा मालिनी-भारतीय जनता पार्टी
    • फतेहपुर -निरंजन ज्योति -भारतीय जनता पार्टी
    • धौरहरा- रेखा वर्मा -भारतीय जनता पार्टी
    • इलाहाबाद -रीता बहुगुणा जोशी- भारतीय जनता पार्टी
    • अमेठी -स्मृति ईरानी- भारतीय जनता पार्टी
    • त्रिपुरा पश्चिम -सुश्री प्रतिमा भौमिक- भारतीय जनता पार्टी
    • राजसमंद- दीया कुमारी- भारतीय जनता पार्टी
    • दौसा- जसकौर मीणा -भारतीय जनता पार्टी
    • भरतपुर -श्रीमती रंजीता कोहली- भारतीय जनता पार्टी
    • पटियाला परणीत कौर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • भटिंडा हरसिमरत कौर बादल शिरोमणि अकाली दल
    • आस्का प्रमिला बिसोई बीजू जनता दल
    • भुवनेश्वर श्रीमती अपराजिता सारंगी भारतीय जनता पार्टी
    • जाजपुर सर्मिष्ठा सेठी बीजू जनता दल
    • बीड डॉ प्रीतम गोपीनाथ मुंडे भारतीय जनता पार्टी
    • बारामती सुप्रिया सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
    • मुम्बई उत्तर मध्य श्रीमती पूनम महाजन भारतीय जनता पार्टी
    • दिन्डोरी डॉ भारती पवार भारतीय जनता पार्टी
    • रावेर श्रीमती रक्षा निखिल खडसे भारतीय जनता पार्टी
    • नंदुरबार डॉ हीना विजयकुमार गावित भारतीय जनता पार्टी
    • भोपाल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी
    • महिलाओं ने मारी बाजी

      महिलाओं ने मारी बाजी

      • शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह भारतीय जनता पार्टी
      • सीधी श्रीमती रीति पाठक भारतीय जनता पार्टी
      • भिण्ड श्रीमती संध्या राय भारतीय जनता पार्टी
      • अलथूर सुश्री रेम्या हरिदास भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
      • मांड्या श्रीमती सुमलथा निर्दलीय
      • सिरसा श्रीमती सुनीता दुग्गल भारतीय जनता पार्टी
      • छोटा उदयपुर श्रीमती गीताबेन राठवा भारतीय जनता पार्टी
      • वडोदरा श्रीमती रंजन बेन भट्ट भारतीय जनता पार्टी
      • भावनगर डॉ श्रीमती भारती बेन शियाल भारतीय जनता पार्टी
      • जामनगर श्रीमती पुनमबेन मॉडम भारतीय जनता पार्टी
      • महेसाणा शारदा बेन पटेल भारतीय जनता पार्टी
      • वैशाली वीणा देवी लोक जन शक्ति पार्टी
      • सीवान कविता सिंह जनता दल-यूनाइटेड
      • शिवहर श्रीमती रमा देवी भारतीय जनता पार्टी
      • गुवाहाटी श्रीमती क्वीन ओझा भारतीय जनता पार्टी
      • महबूबाबाद एम कविता तेलंगाना राष्ट्र समिति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+