POCSO ACT: सिंगर पापोन ने रियलिटी शो की कंटेस्टेंट को किया KISS, भड़के लोग, शिकायत दर्ज
Recommended Video

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर पापोन इन दिनों अपनी गायिकी की वजह से नहीं बल्कि अपनी एक हरकत की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ नहीं बल्कि बुराई कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने म्यूजिक रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' में एक कंटेस्टेंट को किस कर दिया था और वो कंटेस्टेंट बालिग नहीं बल्कि नाबालिग है। इस बात का खुलासा पापोन के उस वीडियो से हुआ, जो उन्होंने खुद अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था।

सिंगर पापोन ने एक जूनियर कंटेस्टेंट को किस किया
जिस वक्त उन्होंने ये वीडियो अपलोड किया होगा, उस वक्त उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि वाह-वाही बटोरने के लिए अपलोड किया गया उनका वीडियो उनके लिए मुसीबत बन जाएगा। पापोन ने इस लाइव वीडियो के दौरान एक जूनियर कंटेस्टेंट को किस किया है, इस शो में पापोन जज बने थे। सोशल मीडिया पर पापोन के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर विरोध जताया है और निंदा की है।

बुरी तरह भड़के लोग
लोगों ने कहा कि इस तरह के ही लोग बच्चों की मासूमियत का फायदा उठाते हैं, बेचारे बच्चों को अंदाजा भी नहीं होता कि उनके साथ क्या हो रहा है, ये एक चिंता का विषय है। सुप्रीम कोर्ट के वकील रानू भुयान ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को इस गायक के खिलाफ के शिकायत करते हुए लिखा है कि मैं हैरान हूं कि सिंगर पापोन महांता ने होली का रंग लगाते हुए एक बच्ची को गलत तरीके से किस कर लिया।

सिंगर ने की है गंदी हरकत इसलिए मिलनी चाहिए सजा
वकील ने कहा कि मैंने वीडियो देखा है, मैं बच्चों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर परेशान हूं, जिस वक्त वैन के अंदर पापोन होली खेल रहे थे उस समय उनके क्रू मेंबर के साथ कोई भी महिला सदस्य नहीं थीं, इस दौरान पापोन ने एक बच्ची को पहले तो रंग लगाया और भी उसे गलत तरीके से किस किया इसलिए गायक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
जबकि दूसरी तरफ पापोन के एक फैनपेज क्लब ने 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, इस फैनक्लब के मुताबिक सिंगर की प्रसिद्धि को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है, गायक ने कुछ भी गलत नहीं किया है, वो बच्चों पर अपना प्रेम बरसा रहे थे और ये कोई जु्र्म नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications