आर्मी डॉग स्क्वाड पर तंज कसने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुंबई: अटल बिहारी दुबे नाम के एक वकीर ने मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत राहुल गांधी द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस पर भारतीय सेना के डॉग यूनिट के योग करते हुए की तस्वीर साझा की है। बता दें कि राहुल गांधी इस सेना के डॉग यूनिट के योग करते हुए फोटो को शेयर करने बाद सत्ताधारी पार्टी के कई नेताओं ने इसकी आलोचना की थी। जबकि कुछ ने कहा कि ऐसा करके राहुल गांधी ने सेना का अपमान किया है।

complaint filed against Rahul Gandhi over Indian Armys Dog Squad doing yoga tweet in mumbai

दरअसल राहुल गांधी की ओर से शेयर की गई तस्वीर में कुत्ते और उनके ट्रेनर आमने-सामने बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ट्रेनरों के झुकने के साथ कुत्ते भी योग आसन में झुके नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने इस तस्वीर के साथ न्यू इंडिया लिखते हुए ट्विटर पर शेयर की। जिस पर कई बीजेपी नेताओं ने जमकर पलटवार किया। यहां तक कि राहुल गांधी के इस तंज पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी नेताओं ने उन्हें घेरा।

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि, 'कांग्रेस में सिर्फ नकारात्मकता बची है। आज यही नकारात्मका तीन तलाक बिल के संबंध में दिखाई दी। बाद में उन्होंने योग दिवस का मजाक उड़ाया और सेना का अपमान किया। उम्मी करता हूं कि सकारात्मका लौटेगी। इससे ही सबसे बडी चुनौती से निपटने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा बीजेपी नेता परेश रावल ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए लिखा कि, ये न्यू इंडिया है राहुल जी, जहां डॉग्स भी आपसे ज्यादा स्मार्ट हैं।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी जी आपके पूरे सम्मान के साथ बताना चाहता हूं कि ये भारतीय सेना के अहम सदस्य हैं। देश की सुरक्षा में इनका अहम योगदान होता है। जब कोई हमारी सेना का अपमान करता है तो यही प्रार्थना की जा सकती है कि हे भगवान सद्बुद्धि दे।

यह भी पढ़ें- Yoga Day पर राहुल गांधी के तंज से भड़के शाह और राजनाथ, कहा- किया सेना का अपमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+