विवादित धार्मिक ट्वीट कर फंसे अरविंद केजरीवाल, दर्ज हुए केस

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से अपने एक ट्वीट के चलते विवादों में फंस गए हैं। हिंदुओं के धार्मिक चिन्ह 'स्वास्तिक' पर एक ट्वीट करने के बाद अरविंद केजरीवाल पर हिंदुओं के अपमान का आरोप लग रहा है। अब इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ एक केस दर्ज कराया गया है। इससे पहले केजरीवाल के ट्वीट के खिलाफ बीजेपी ने ऐतराज भी जताया है। बीजेपी का कहना है कि सीएम ने धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

Complaint filed against Arvind Kejriwal for allegedly hurting religious sentiments in of his tweets

अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए एक ट्वीट में कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ शनिवार को दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल सीएम केजरीवाल ने आज एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर में हिंदू धर्म के पवित्र चिह्न स्वास्तिक जैसा एक चिह्न दिख रहा है, जिसके पीछे एक आदमी झाड़ू लेकर दौड़ रहा है। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने लिखा था , मुझे किसी ने ये भेजा है।

वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उनकी रैली रद्द करवा दी। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि बीते पांच साल में भाजपा की कितनी रैलियां रद्द की गई हैं।केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, भाजपा ने पुलिस के जरिये आज मेरी रैली रद्द करवा दी। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। बीते पांच साल में भाजपा की कितनी रैलियों को पुलिस ने इजाजत नहीं दी है?

केजरीवाल ने यह भी कहा कि भाजपा को यह स्वीकार लेना चाहिए कि वह दिल्ली में सातों सीटें हारेगी। केजरीवाल ने कहा कि मोदी दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे के अपने वादे को भूल गए। अब लोग उनको जवाब देंगे। उधर दिल्ली पुलिस ने कहा कि वहां जगह काफी संकरी है इसलिए इजाजत नहीं दी गई। संबंधित एसीपी ने इस आधार पर प्रस्ताव ठुकरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+