Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जो पैदल घर जाने को हुए थे मजबूर अब चार्टर्ड प्लेन से उन्हें वापस ला रही हैं कंपनियां

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लेकिन सरकार ने कई महीनों से ठप आर्थिक गतिविधियों को कुछ शर्तों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन अब इन कंपनियों के लिए सबसे बड़ी समस्या वर्कर ना मिलने की है। जिसके बाद अब ये कंपनियां लॉकडाउन के दौरान अपने घर वापस चले गए प्रवासी मजदूरों को वापस ला रही हैं। वापस लाने के लिए वे हवाई जहाजों का इस्तेमाल कर रही है। पिछले महीने संचालित होने वाली 700 से अधिक घरेलू उड़ानों में से कई को श्रम-निर्भर विनिर्माण, इंडस्ट्रियल गुड्स, रियल स्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनियों ने किराए पर लिया है। वे लॉकडाउन में गए अपने कर्मचारियों को वापस ला रही हैं।

ओएनजीसी और लार्सन एंड टुब्रो जैसी कंपनियों ने बुक किए प्लेन

ओएनजीसी और लार्सन एंड टुब्रो जैसी कंपनियों ने बुक किए प्लेन

सरकारी स्वामित्व वाली ओएनजीसी लिमिटेड और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख लार्सन एंड टुब्रो जैसी कंपनियों ने पटना और भुवनेश्वर से मुंबई और अहमदाबाद के लिए कई प्लेन किराए पर लिए थे। कंपनियों और अधिकारियों ने कहा कि, कुछ चार्टर्स से कर्मचारियों को चेन्नई और राजमुंदरी जैसे औद्योगिक केंद्रों पर भेजा गया है। कई औद्योगिक क्षेत्रों ने लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर घर लौटने पर चिंता व्यक्त की थी। विनिर्माण कंपनियों को विशेष रूप से कुशल और अकुशल दोनों श्रम की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनियां भेज रही हैं फ्लाइट टिकट

कंपनियां भेज रही हैं फ्लाइट टिकट

एक स्पाइसजेट अधिकारी ने बताया कि, हमने कंपनियों द्वारा भुगतान किए गए कई चार्टर्स संचालित किए हैं। जिनके जरिए कमर्चारियों को देश के भीतर और विदेश में उनकी वर्क लोकेशन पर ले जाया गया है। उदाहरण के लिए, एक बड़ी भारतीय कंपनी नियमित रूप से अपने कर्मचारियों को विभिन्न जगहों पर भेजने के लिए नियमित रुप से हमाने विमानों की बुकिंग कर रही है। एयरलाइन ने दिल्ली-कोच्चि, जोधपुर-कोच्चि, जोधपुर-चेन्नई, जोधपुर-दिल्ली, जोधपुर-राजामुंद्री और दिल्ली-राजमुंदरी सहित क्षेत्रों में चार्टर्ड उड़ानें संचालित की हैं।

ONGC ने 5000 कर्मचारी वापस बुलाए

ONGC ने 5000 कर्मचारी वापस बुलाए

आंध्र प्रदेश में राजामुंदरी कई औद्योगिक पार्कों का प्रमुख केंद्र है और कृष्णा-गोदावरी बेसिन में संचालित तेल और गैस कंपनियों के लिए प्रशासनिक ऑफिस हैं। उद्योग जगत के सूत्रों ने कहा कि कोच्चि की चार्टर्ड उड़ानें मुख्य रूप से हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में ब्लू-कॉलर श्रमिकों को ले जा रही हैं। जो राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी यूपी सहित दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में अपने घर वापस लौट आए थे। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि तेल कंपनी ओएनजीसी ने पिछले महीने 5,000 से अधिक कर्मियों को अपने स्टेशनों पर ले जाने के लिए चार्टर्ड विमान लिए हैं। इनमें से पहले चार्टर्स से मई में बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के लोगों को मुंबई ले जाया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+