गुजरात में वीडियो हुआ वायरल, अब 'अजान' से डर पर बहस

गुजरात में वीडियो हुआ वायरल, अब 'अजान' से डर पर बहस

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में अब सेक्स, सीडी और वीडियो का तड़का लग रहा है। मुद्दे कहीं गुम से हो गए हैं। पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल की दो सीडी आई। अब दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और उनके साथियों की 52 सीडियां आ सकती है। यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी के नेता ने जारी किया था। ताजा मामला एक कथित विज्ञापन के वीडियो का है। वीडियो किसने जारी किया यह दावा अब तक किसी ने नहीं किया।

अजान सरीखी आवाज

अजान सरीखी आवाज

इस वीडियो में एक युवती को सड़क पर डरते हुए चलता दिखाया गया है। जब युवती चल रही है, उसी दौरान अजान सरीखी कोई आवाज गूंज रही है।

क्या आप इसको लेकर चकित हैं!

क्या आप इसको लेकर चकित हैं!

वीडियो में दिखाया गया है कि युवती के परिजन घर पर बहुत ही परेशान हैं। 1.15 मिनट के इस वीडियो की शुरुआत में एक लाइन लिखी गई है जिसमें कहा गया है कि गुजरात में यह शाम 7 बजे के बाद यह हो सकता है। जब युवती अपने घर सकुशल पहुंच जाती है तो उसकी मां कहती है- क्या आप इसको लेकर चकित हैं जो गुजरात में हो रहा है?

22 साल पहले होता था गुजरात में

22 साल पहले होता था गुजरात में

वीडियो में उसके पिता कह रहे हैं- यह गुजरात में 22 साल पहले होता था और यह फिर से हो सकता है अगर वो दोबारा आ गए।' वीडियो का अंत गुजराती लाइन- आपणो वोट, आपणी सुरक्षा (आपका वोट, आपकी सुरक्षा) से होता है। वीडियो में युवती कहती है कि चिंता ना करें यहां कोई और नहीं आएगा, क्योंकि यहां मोदी है।

वीडियो को हुई शिकायत

वीडियो को हुई शिकायत

वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती के घऱ में भगवान कृष्ण की मूर्ति दिखाई गई है। युवती के घर पहुंचने पर माता पिता उसके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद देते हैं। इस मामले में ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क ने शिकायत की है कि इस वीडियो को वायरल होने से रोकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+