नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ेंगे 'कमांडो कुत्ते'
नई दिल्ली। देश में लगातार तेज रफ्तार के साथ आतंक की तरह बढ़ रहा नक्सल को खत्म करने के लिए कुत्तों को तैयार किया जाएगा। स्पेशल कमांडों के रूप में काम करेंगे। गृहमंत्रालय ने नक्सली हमले की पूर्व चेतावनी देने के लिए सौ कुत्तों का स्पेशल स्कवॉड तैयार कराया जा रहा है।

यह कुत्ते छापेमारी करने के साथ ही गश्त के दौरान यह भी पता लगाएंगे कि नक्सली कहां तक हैं और कितनी दूर हैं या वहां तक आए हैं या नहीं। जानकारी के मुताबिक इन कुत्तों को कमांडों डॉग्स कहा जाता है। दुश्मन का पता लगाने के लिए इन्हीं कुत्तों का उपयोग किया जाता है।
यहां मिल रही है इनको ट्रेनिंग
इन कुत्तों को चंड़ीगढ़ स्थित आईटीबीपी और बेंगलूरू के पास तरालू में सीआरपीएफ के विशेष प्रशिक्षण संस्थानों में ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नक्सल प्रभावित राज्यों में तैनात आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी की हर पलटन में इनको शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications