'लापता' कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने सुनाई आपबीती, कहा-मेरी सगी मां मुझे ड्रग्स देती थी
Recommended Video

मुंबई। पिछले 4 महीने से लापता कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर आखिरकार मीडिया के सामने पेश हुए और उसके बाद उन्होंने जो कुछ भी कहा वो काफी चौंकाने वाला था। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान भावुक सिद्दार्थ ने आपबीती बताते हुए अपने जीवन का काला सच भी लोगों के सामने पेश किया। सिद्धार्थ ने कहा कि उनकी खुद की मां उन्हें ड्रग्स देती थी और उन्होंने जबरदस्ती उन्हें पागलखाने भेज दिया था। सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि उनके घरवाले केवल उनसे पैसे चाहते थे और जब वो डिमांड पूरी नहीं हुई तो वो मुझे टार्चर करने लगे।

घर वाले खाने में ड्रग्स मिलाकर देते थे...
सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनके घर वाले उन्हें खाने में ड्रग्स मिलाकर देते थे और कहते थे कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर की दवा दी जा रही है, हालांकि मुझे पता था कि मुझे इस तरह की कोई बीमारी नहीं है और ना ही उस बीमारी का कोई लक्षण मुझे दिखाई दिया।

घर में भी जयदाद को लेकर भी विवाद
सिद्धार्थ ने कहा कि मेरे घर की माली हालत ठीक नहीं है और इसी कारण मेरी मां अनाप-शनाप काम कर रही है। मुझे नहीं पता कि वो अपने बेटे के साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं। सिद्धार्थ ने ये भी कहा है कि उनके घर में जयदाद को लेकर भी विवाद हो रहा है।

सिद्धार्थ की दोस्त सोमी सक्सेना की पोस्ट से खुलासा
गौरतलब है कि 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी क्लासेज' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके एक्टर सिद्धार्थ सागर चार महीने से लापता थे। उनके गायब होने का खुलासा सिद्धार्थ की दोस्त सोमी सक्सेना के सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आप लोगों को याद है सिद्धार्थ सागर उर्फ सेल्फी मौसी उर्फ नसीर, ये शख्स पिछले 4 महीनों से लापता है, ये अंतिम बार 18 नवंबर 2017 को दिखा था।

एक वीडियो इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर किया था...
जब सिद्धार्थ के गायब होने की खबर वायरल हुई थी तो सिद्धार्थ ने खुद अपना एक वीडियो इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें सिद्धार्थ ने कहा था कि वो पिछले काफी वक्त से मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे, उन पर काफी कुछ गुजरी है लेकिन कुछ अच्छे लोगों की मदद की वजह से वो सही सलामत हैं, जिसके वो शुक्रगुजार हैं। अपने लापता होने की खबरें वायरल होने पर मैं ये वीडियो पोस्ट कर रहा हूं। मैं जल्दी ही मीडिया के सामने आऊंगा और इसी के तहत उन्होंने रविवार को प्रेसवार्ता की और अपने बारे में कई हैरान कर देने वाली बातें बताईं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications