पागलखाने में था लापता कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, बोले- बाहर आने में किसी ने नहीं की मदद

Recommended Video

      Family Time With Kapil Sharma: Siddharth Sagar was in MENTAL HOSPITAL | FilmiBeat

      मुंबईः कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के लापता होने का रहस्य उलझता जा रहा है, पहले उन्होंने वीडियो पोस्ट करके कहा कि वो सुरक्षित हैं, लेकिन अब इसमें नया मोड़ आ गया है। एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा है कि वो पागलखाने में थे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार जायदाद के विवाद में फंसा हुआ था।

      नहीं की किसी ने मदद- कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर

      नहीं की किसी ने मदद- कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर

      इंटरव्यू में बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि, ''मैंने पागलखाने में देखा कि मरीजों को शॉक ट्रीटमेंट दिया जाता है। मैं डिप्रेशन में जा रहा था। किसी को नहीं पता था कि मैं अभी कहां हूं, लेकिन मैं अभी जिन लोगों के साथ रह रहा हूं, उन्होंने इस ट्रॉमा से निकलने में मेरी मदद की है। ''

      वीडियो पोस्ट करके कही थी ये बात

      इस इंटरव्यू से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके कहा था कि है किवो पिछले काफी वक्त से मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे, उन पर काफी कुछ गुजरी है लेकिन कुछ अच्छे लोगों की मदद की वजह से वो सही सलामत हैं, जिसके वो शुक्रगुजार हैं। अपने लापता होने की खबरें वायरल होने पर मैं ये वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।

      चार महीने से थे लापता

      चार महीने से थे लापता

      बता दें, सिद्धार्थ अपनी एक्टिंग का जलवा 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी क्लासेज' में दिखा चुके हैं, वो चार महीने से लापता थे। सिद्धार्थ के अचानक यूं लापता होने से उनके साथी काफी परेशान थे।

      काफी लोकप्रिय हैं सिद्धार्थ

      काफी लोकप्रिय हैं सिद्धार्थ

      सिद्धार्थ सागर 'सेल्फी मौसी' और 'नसीर' जैसे नामों से टीवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। सिद्धार्थ को 'कॉमेडी सर्कस', 'कॉमेडी सर्कस- चिंकपोकली टू चाइना', 'छोटे मियां बड़े मियां', 'लाफ्टर के फटके', और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+