'अंकल' ने कहा- तुम ब्रा क्यों नहीं पहनती, मल्लिका दुआ ने दिया करारा जवाब
मल्लिका दुआ फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अकसर फैंस के लिए पोस्ट और स्टोरीज डालती रहती हैं। मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट स्टोरी डाली थी जिसपर एक शख्स ने काफी भद्दा कमेंट किया लेकिन मल्लिका भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं।
Recommended Video


मुंबई। सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां फिल्मी सितारे अपने फैंस से कनेक्ट तो होते हैं लेकिन साथ ही उन्हें कई लोगों की घटिया बातों का भी सामना करना पड़ता है। इसी की शिकार हाल ही में कॉमेडियन मल्लिका दुआ हुईं। मल्लिका दुआ फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अकसर फैंस के लिए पोस्ट और स्टोरीज डालती रहती हैं। मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट स्टोरी डाली थी जिसपर एक शख्स ने काफी भद्दा कमेंट किया लेकिन मल्लिका भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने उस शख्स को अच्छे से सबक सिखाया।

जब जरूरत से ज्यादा ज्ञान देने लगे अंकल
फेमस कॉमेडियन मल्लिका दुआ अपने ट्रोल्स को करारा जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक यूजर को फिर से सबक सिखाया। मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की थी। इस स्टोरी पर एक यूजर ने काफी भद्दा कमेंट किया। मल्लिका की स्टोरी पर घटिया यूजर ने लिखा, 'तुम हर वक्त ब्रा क्यों नहीं पहनती?' इस यूजर के कमेंट का मल्लिका ने न केवल अच्छे से जवाब दिया बल्कि उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया।

मल्लिका ने दिया करारा जवाब
मल्लिका ने यूजर को लिखा, 'जब तुम मेरे ब्रेस्ट को देखते हो तो तुम्हारी पत्नी क्या सोचती है?' मल्लिका ने इस यूजर के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे बेवकूफ अंकल मेरी जिंदगी में हैं। मल्लिका दुआ अपने सभी ट्रोल्स का बेबाकी से जवाब देती हैं और किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। पिछले साल अक्षय कुमार के किए एक घटिया कमेंट का भी मल्लिका ने खुलकर जवाब दिया था।

अक्षय कुमार के साथ हो चुका है मल्लिका का विवाद
मल्लिका और अक्षय कुमार के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस शो में मल्लिका मेंटर और अक्षय कुमार जज की भूमिका में थे। इस क्लिप में अक्षय मल्लिका को कहते सुनाई दिए थे कि आप घंटी बजाओ और मैं आपको बजाता हूं। अक्षय के इस कमेंट का मल्लिका के पिता विनोद दुआ ने विरोध किया था। इसके बाद इस विवाद में अक्षय की पत्नी ट्विंक्ल खन्ना भी कूद पड़ी थीं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications