दिल्ली एयरपोर्ट पर कैसे टकराने से बचे दो विमान, पूरी घटना जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
पूरी घटना उस समय हुई जब इंडिगो का एयरक्राफ्ट दिल्ली के एयरपोर्ट के रनवे नंबर 27 पर उतरने की तैयारी कर रहा था, दूसरी ओर एयर इंडिया का प्लेन रनवे नंबर 28 से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब दो कमर्शियल एयरक्राफ्ट एक-दूसरे से टकराने से बच गए। बताया जा रहा है कि एक फ्लाइट के पायलट ने हाईस्पीड से प्लेन को टेक ऑफ करने से मना कर दिया। जिसकी वजह से ये बड़ा हादसा टल गया।
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा
ये पूरी घटना उस समय हुई जब इंडिगो का एयरक्राफ्ट दिल्ली के एयरपोर्ट के रनवे नंबर 27 पर उतरने की तैयारी कर रहा था, दूसरी ओर एयर इंडिया का प्लेन रनवे नंबर 28 से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।

जब आमने-सामने आए दो प्लेन
बताया जा रहा है कि ये रनवे एक समानांतर नहीं है और द्वारका की ओर से ये जाकर मिल जाते है। एयर इंडिया प्लेन की बात करें तो वह द्वारका की ओर उड़ाने भरने की तैयारी में था। वहीं इंडिगो का प्लेन वसंत विहार की तरफ से लैंड करने की तैयारी में था।

एयर इंडिया की फ्लाइन उड़ान भरने की तैयारी में थी
दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा इंडिगो एयरक्राफ्ट आखिरी वक्त में लैंडिंग से पीछे हट गया। फ्लाइट ने एक बार फिर से उड़ान भर लिया। दूसरी ओर एयर इंडिया का प्लेन भी समान दूरी से ठीक उसी समय उड़ान भरने की तैयारी में था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालात को देखते हुए एयर इंडिया के पायलट ने भी जल्दबाजी में प्लेन के टेक ऑफ से इंकार कर दिया।

बेहद तेज रफ्तार से उड़ान भरने जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्लेन के बीच समान दूरी बरकरार थी। अगर दोनों प्लेन कहीं से भी करीब आ जाते तो बड़ा हादसा तय माना जा रहा था। बता दें कि दोनों प्लेन एयरबस ए-320 था। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया 156 में 120 लोग सवार थे, ये उड़ान भरने के लिए सबसे हाईस्पीड में करीब 185 किमी/ घंटे की रफ्तार से थी।

गोवा के लिए रवाना हो रही थी फ्लाइट
एयर इंडिया की ये फ्लाइट सुबह करीब 11.30 बजे रनवे 28 से गोवा के लिए रवाना होने वाला था। इसी दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की तरफ से फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट के कैप्टन अमित त्यागी ने बेहद सूझ-बूझ से टेक-ऑफ के आदेश पर कदम उठाया। आखिरकार एयर इंडिया ए-320 सुरक्षित तौर पर रुक गई और वापस टर्मिनल पर सुरक्षा जांच के लिए लौट आई।

रांची से आ रही थी इंडिगो की फ्लाइट
इंडिगो की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। फ्लाइट (6ई-398) रांची से आ रहा था। एयर इंडिया के इंजीनियरों की मानें तो इतनी हाईस्पीड से प्लेन के उड़ान भरने के बावजूद गर्म मौसम में ट्रेन के टायर नहीं फटे।

एटीसी और पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
जानकारी के मुताबिक ये पायलट की काबिलियत थी की तेज रफ्तार के बावजूद प्लेन को कोई नुकसान नहीं होने दिया। आखिरकार 12.50 बजे एयर इंडिया का प्लेन सुरक्षा जांच के बाद उड़ान भर सका। इस तरह से शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर दो बड़े प्लेन की टक्कर होने बच गई और इस तरह से बड़ा हादसा भी टल गया।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications