यूनिफॉर्म में शराब पी रही थी लड़कियां, वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज ने दी ये सजा

नई दिल्ली। तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां के एक कॉलेज ने 4 लड़कियों के शराब पीने पर उन्हें निष्कासित कर दिया। दरअसरल छात्राएं कॉलेज यूनिफॉर्म में ही अपने पुरुष दोस्तों के साथ एक पार्टी में शराब का सेवन कर रही थीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट कर दिया। खबरों के मुताबिक यह मामला 6 सप्ताह पहले का है लेकिन अब यह संज्ञान में आया है।

कॉलेज यूनिफॉर्म में शराब पीने की मिली सजा

कॉलेज यूनिफॉर्म में शराब पीने की मिली सजा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निष्कासित की गई छात्राएं धर्मपुरम अधिनम आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में पढ़ती थीं। बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज ने यह फैसला लिया है। छात्राओं की वीडियो को वायरल करने का आरोप पार्टी में मौजूद एक लड़के पर है, बताया जा रहा है कि उसने व्हाट्सएप, फेसबुक सहित कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को पोस्ट किया।

तमिलनाडु में 21 वर्ष है शराब पीने की आयु

तमिलनाडु में 21 वर्ष है शराब पीने की आयु

इस मामले पर कॉलेज ने सख्ती दिखाते हुए सभी चार छात्राओं को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि जिन छात्रों पर कार्रवाई की गई है वह बालिग हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष से उपर है। लेकिन आपको बता दें कि तमिलनाडु में 21 वर्ष से कम आयु में शराब का सेवन करना अपराध है। छात्रों की आयु कम होने की वजह से ही कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

दूसरे छात्र-छात्राओं के लिए गलत उदाहरण

दूसरे छात्र-छात्राओं के लिए गलत उदाहरण

वायरल हो रहे वीडियो में छात्राएं यूनिफॉर्म में शराब पीती हुई नजर आ रही है, उनके साथ एक लड़का भी दिखाई देता है। वीडियो में एक लड़की ने यूनिफॉर्म नहीं पहना हुआ है लेकिन उसकी भी पहचान कॉलेज छात्रा के रूप में हुई है। छात्राओं को निकालने के बाद कॉलेज ने कहा कि इस मामले में अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह दूसरे छात्र-छात्राओं के लिए गलत उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा कि भले ही छात्राएं बालिग हैं लेकिन जरूरी उम्र सीमा 21 साल से कम है इसलिए ऐसी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत: केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर बना देश का सबसे साफ शहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+