स्वच्छ भारत: केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर बना देश का सबसे साफ शहर

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर को केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। सर्वेक्षण में पहली तिमाही के परिणामों (अप्रैल से जून) में भोपाल दूसरे स्थान पर है, जबकि दूसरी तिमाही के परिणामों (जुलाई-सितंबर) में राजकोट को दूसरा स्थान मिला है। इंदौर की सबसे खास बात ये है कि ये देश का पहला शहर है, जहां कचरे की 100 फीसदी प्रोसेसिंग, बिल्डिंग मैटेरियल और खराब निर्माण सामग्री का कलेक्शन तथा उसका निपटान किया जाता है।

Swachh Bharat, Indore, cleanest city, central government, cleanliness survey, स्वच्छ भारत, इंदौरा, साफ शहर, केंद्र सरकार

इसके साथ ही कचरा उठाने में लगे वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस तथा कंट्रोल रूम, हर जोन के लिए अलग-अलग टीवी स्क्रीन लगाए गए हैं। वहीं पहली तिमाही के परिणामों में तीसरा स्थान गुजरात के सूरत शहर को मिला है। दूसरी तिमाही के परिणामों में नवी मुंबई को तीसरा स्थान मिला है। 10 लाख से कम जनसंख्या के मामले में झारखंड के जमशेदपुर को पहला स्थान मिला है।

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'देश के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहरों (10 लाख से कम आबादी) में प्रथम पायदान पर है अपना जमशेदपुर। जमशेदपुर और यहां के लोगों पर गर्व है। क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी जमशेदपुर वास्तव में महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेशों को धरातल पर उतारने की दिशा में बढ़ रहा है। शहर के जागरूक साथियों को बधाई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+