सहकर्मी ने बनाया न्यूड विडियो, अब वायरल करने की धमकी दे कर रहा इस काम की जिद

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला ने अपने सहकर्मी पर उत्पीड़न और उसके न्यूड फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका सहकर्मी साथ में काम ना करने पर उसकी न्यीड विडियो को नेट पर अपलोड कर देने की धमकी दे रहा है। महिला ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

शराब पिलाकर बनाई अश्लील विडियो

शराब पिलाकर बनाई अश्लील विडियो

पीड़ित महिला ने कविनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ काम करने वाले एक शख्स ने एक दिन उसे जबरन शराब पिला दी। इसके बाद उसके अश्लील फोटो और विडियो बना लिया। जब महिला ने कंपनी से इस्तीफा दिया तो उसने धमकाया शुरू कर दिया।

मेरे साथ ही करती रहो काम

मेरे साथ ही करती रहो काम

महिला का कहना है कि जब उसने जॉब छोड़ी तो इस शख्स ने उसे ऐसा ना करने को कहा। महिला नहीं मानी और इस्तीफा दे दिया तो न्यूड फोटो और विडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपी उस पर दोबारा उसके दफ्तर में नौकरी करने का दबाव बना रहा है और ऐसा ना करने पर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है।

बहाने से ले गया था घर

बहाने से ले गया था घर

महिला ने बताया है कि करीब चार महीने पहले एक मीटिंग होने की बात कहते हुए सहकर्मी राजनगर एक्सटेंशन पर फ्लैट में ले गया। यहां उसे जबरन शराब पिलाई गई। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। नशे की हालत में उसका विडियो बना लिया गया।अब उसे धमकाया जा रहा है और उसका उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस ने कहाा है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+