दिल्ली में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत में सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, देश की राजधानी में शीतलहरी की वजह से पारा नीचे गिर गया है। शीतलहरी के साथ जिस तरह से कोहरे ने दस्तक दी है उसके चलते कई ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है, कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हुई है, जिसकी वजह से आज 25 ट्रेन विलंब से चल रही हैं, जबकि दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। कोहरे की वजह से 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को 13 ट्रेने विलंब थी, जबकि 10 ट्रेनों को रद्द किया गया था, एक ट्रेन के समय में फेरबदल किया गया था। कोहरे और विजिबिलिटी की वजह से ट्रेनों के समय फेरबदल किया गया था।

cold

दिल्ली के कई हिस्सों को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया है, साथ ही सर्द हवाओं की वजह से पारा भी नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में पारा तेजी से गिरा है, जिसकी वजह से ठंड काफी बढ़ गई है। गुरुवार को लोगों ने खुद को गरम रखने के लिए दिल्ली में बने टेंट में शरण ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+