Cold Wave: हरियाणा, यूपी समेत शीतलहर की चपेट में समूचा उत्तर भारत, दिल्ली में हाल बेहाल, 3 दिन तक राहत नहीं

Cold Wave: पिछले एक सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। बढ़ते धुंध के बीच रेल, हवाई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यूपी, हरियाणा और दिल्ली में पिछले 24 घंटों के भीतर तेजी से पारा लुढ़का। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से सात से आठ डिग्री कम दर्ज किया गया। यूपी, हरियाणा और दिल्ली समेत एनसीआर में शाम ढलते ही कंपा देने वाली ठंड हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और सामान्य न्यूनतम 6.9 दर्ज किया गया, जो का सामान्य से काफी कम रहा।

Cold wave entire North India

उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ती ठंड के बीच आईएमडी ने अगले तीन दिन तक कोई राहत ना मिलने की बात कही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम है।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार (4 जनवरी) को अधिकतम तापमान सामान्य दिनों की अपेक्षा 7-8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। इस बीच राज्य में घना कोहरा और कंपा देने वाली ठंड का क्रम जारी है। गुरुवार को सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री, पालम में 11.4 डिग्री, गाजियाबाद में 10.8 डिग्री, रिज इलाके में 12 डिग्री, लोधी रोड पर 12.6 डिग्री और नोएडा में 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक 7 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। वहीं दिनभर कोहरे के चलते विजिविलिटी काफी कम हो गई है। कुछ शहरों में लगातार कोहरे चलते रफ्तार काफी कम हो गई है।

विजिबिलिटी----

उत्तर प्रदेश

  • बरेली में- 25 मीटर
  • लखनऊ- 25 मीटर
  • बहराईच-25 मीटर
  • प्रयागराज-50 मीटर
  • वाराणसी-50 मीटर
  • गोरखपुर-200 मीटर
  • सुल्तानपुर-200 मीटर

पंजाब

  • चंडीगढ़
  • 25 मीटर

दिल्ली

  • सफदरजंग-500 मीटर
  • पालम-700 मीटर

राजस्थान

  • बीकानेर- 25
  • जैसलमेर- 50
  • कोटा-50
  • जयपुर-50
  • अजमेर-200

बिहार

  • गया-25 मीटर
  • पूर्णिया-25 मीटर
  • पटना-200 मीटर

मध्य प्रदेश

  • सागर में 50 मीटर
  • भोपाल-200
  • सतना-200 मीटर

त्रिपुरा

  • अगरतला में 50 मीटर

जम्मू कश्मीर

  • जम्मू में 200 मीटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+