जारी है सर्दी का सितम, दिल्ली समेत इन राज्यों में भयंकर शीतलहर की आशंका, Weather Updates
Weather Updates : पूरे उत्तर भारत में सर्दी का रौद्र रूप जारी है, मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में सर्द हवाएं चलेंगी और शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक आज से उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है तो वहीं दिल्ली में आज 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Recommended Video

तेज गरज के साथ बारिश होने की आशंका
यही नहीं आज महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। जहां दिल्ली की सर्दी से लोग तंग हैं वहीं दूसरी ओर हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। केलांग, कल्पा और मनाली में पारा शून्य से नीचे चला गया है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में भी बादल बरस सकते हैं।

अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हुई जबकि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में बारिश हुई है।

कोहरे का कोहराम
तो वहीं स्काईमेट ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में बारिश होने की आशंका है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, कर्नाटक, मिजोरम और केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट होगी। वहीं दूसरी ओर अमृतसर, पटियाला, यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा जबकि दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

आईएमडी ने सर्दी को लेकर एडवाइजरी जारी की है
- बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें।
- जब भी घर से बाहर निकलें मास्क पहनकर निकलें।
- घर के अंदर भी पर्याप्त कपड़े पहनें, ताकि ठंड से बच सके।
- बच्चों-बूढ़ों का विशेष ख्याल रखें।
- गर्म चीजों और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
- विटामिट सी से भरपूर फलों का सेवन करें लेकिन सुबह के वक्त।
- बाहर का खाना ना खाएं।
- नाक बहने या खांसी आने को इग्नोर ना करें और डॉक्टरों के संपर्क में रहें।
- स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।
- अस्थमा व दमा वाले रहें ज्यादा सावधान।
- नंगे पांव ना घूमें और आंख-कान-गले को ढंककर रखें।
- संतुलित व गर्म भोजन का सेवन करें।
- काढ़ा, हल्दी मिला दूध आदि गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।
- रात के समय बाहर निकलने से बचें, निकलना जरूरी है तो गर्म कपड़े पहनें।
- अलाव के माध्यम से शरीर को गर्म रखें।












Click it and Unblock the Notifications