घने कोहरे के आगोश में दिल्ली-NCR, माउंट आबू में पारा पहुंचा माइनस 2 डिग्री, Cold Day का अलर्ट जारी
Weather
Recommended Video

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री
मालूम हो कि कल राजधानी का तापमान 3.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसके साथ रेगिस्तानी राज्य में यह क्षेत्र सबसे सर्द स्थान रहा है। माउंट आबू के अलावा श्रीगंगानगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 5.1 डिग्री रिकार्ड गया तो वहीं कश्मीर में डल झील जम गई है। पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी
तापमान में गिरावट के साथ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी होगी, मैदानों में उतनी ही ठंडी पड़ेगी। हालांकि IMD ने कहा है कि 22 दिसंबर के बाद स्थिति थोड़ी सी बेहतर होगी। मालूम हो कि ठंड के चलते ही देश के कई राज्यों में Orange Alert जारी है, जिनमें यूपी, उत्तराखंड, एमपी, राजस्थान और झारखंड शामिल है।

न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर शीतलहर की स्थिति देखी गई, पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

कई इलाकों में घना कोहरा
बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने पहले ही कह रखा था कि इस साल 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी और दिसंबर के अंत तक दिल्ली में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications