Chain Snatching की खौफनाक वारदात, कार के साथ खींची गई महिला, टायर के नीचे आने... VIDEO
Chain Snatching की खौफनाक घटना में कार सवार शख्स ने एक महिला के गले से हार छीनने का असफल प्रयास किया। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है।

Chain Snatching की खौफनाक वारदात तमिलनाडु के कोयम्बटूर में हुई। चेन स्नेचिंग के प्रयास की इस घटना में हमलावर नाकाम रहे, लेकिन महिला की जान बाल-बाल बची। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
चेन स्नेचिंग की इस वारदात पर समाचार एजेंसी ANI खी रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय महिला कौशल्या पर हमला हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद कार अचानक से महिला के करीब आती है।
महिला की दाहिनी ओर से आई कार में सवार स्नेचर काले रंग की कमीज पहने है। उसने चलती कार से महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। इस जानलेवा अटैक में महिला की जान बाल-बाल बची।
रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में महिला को गिरते हुए देखा जा सकता है। कुछ दूरी तक हमलावरों ने महिला को कार के साथ घसीटा। हालांकि, हमलावर चेन छीनने में नाकाम रहे और महिला को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।
महिला ने चेन छिनने से बचने के बाद पुलिस के पास कंप्लेन दर्ज कराई। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तमिलनाडु की कोयंबटूर सिटी पुलिस ने अभिषेक और शक्तिवेल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले एक अन्य वारदात उत्तर प्रदेश की राजधानी में हुई थी। इस घटना में महिला को बंदूक का डर दिखाकर लूटने की कोशिश हुई। हालांकि, जांबाज मबिला ने लुटेरों को भरपूर सबक सिखाया।












Click it and Unblock the Notifications