छोटा शकील ने दी सुनील ग्रोवर के निर्देशक को धमकी, शिकायत दर्ज
'कॉफी विद डी' के निर्माता और निर्देशक ने एक शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उन्हें छोटा शकील के दफ्तर से धमकी दी जा रही है।
नई दिल्ली। मशहूर कॉ़मेडियन सुनील ग्रोवर को लेकर 'कॉफी विद डी' फिल्म बनाने वाले निर्माता और निर्देशक विनोद रमानी और विशाल मिश्रा को छोटा शकील के ऑफिस से धमकियां मिल रही हैं। विनोद और विशाल का कहना है कि उन्हें छोटा शकील के दफ्तर से कई धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।
दोनों ने इस बारे में डीसीपी (नयी दिल्ली) बी के सिंह से मिले भी हैं, दोनों का कहना है कि उन्हें धमकी दी जा रही है कि दोनों 'कॉफी विद डी' फिल्म से दाउद इब्राहिम का मजाक उड़ाए जाने वाला दृश्य और इब्राहिम के निगेटिव छवि वाले सींस को हटा दें या फिल्म को रिलीज ही ना करें, अन्यथा उसका अंजाम काफी बुरा होगा।
दुबई वाले नंबर और एक इंटरनेट नंबर से मिली धमकी
जिसके बाद अब ये मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है, हालांकि दोनों लोग मुंबई से हैं लेकिन दोनों ने शिकायत दिल्ली में की है, जिसके बारे में विशाल और विनोद ने कहा कि सबसे पहले उन्हें कॉल तब आयी जब वो दोनों दिल्ली में थे। इसके बाद दुबई वाले नंबर और एक इंटरनेट नंबर से कॉल आयी, इसलिए उन्होंने दिल्ली में शिकायत दर्ज की।
'कॉफी विद डी' 6 जनवरी को रिलीज होने वाली है
गौरतलब है कि 'कॉफी विद डी' 6 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जो डॉन की खिल्ली उड़ाता है और अंत में डॉन उसको इंटरव्यू देने के लिए तैयार हो जाता है। अभी हाल ही में सुनील ग्रोवर ने पीएम मोदी को एक ओपन लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने दाऊद इब्राहिम से फेस टू फेस इंटरव्यू करने की परमिशन मांगी थी।













Click it and Unblock the Notifications