कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पीएम नरेन्द्र मोदी को लिखा खुला खत, दाऊद का लेना चाहते हैं इंटरव्यू
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में गुत्थी और डॉ. गुलाटी जैसे किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर दाऊद का इंटरव्यू करने की इच्छा जताई है।
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन और गुत्थी के नाम से लोकप्रिय अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपनी मजाकिया छवि से हटकर एक गंभीर विषय पर पीएम मोदी को ओपेन लेटर लिखा है।

सोनी चैनल के लोकप्रिय शो कपिल शर्मा.. के डॉ. मशहूर गुलाटी ने पीएम से अपने खुले खत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से एक इंटरव्यू करने की इजाजत मांगी है। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कॉफी विद डी' को लेकर खासा चर्चित हैं। फिल्म अंडरवर्ल्ड की कहानी कहती है, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगा है। फिल्म में सुनील ने पत्रकार का रोल निभाया है।
पीएम मोदी की तारीफ
अपने खत में सुनील ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है, सुनील ने पीएम के लिए लिखा है कि भारत को खुशहाल और सुरक्षित बनाने की आपकी कोशिशों के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं, चाहे वो सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर सफाई अभियान, आपकी कोशिशें देश को सही दिशा में लेे जा रही हैं।

1993 के बाद मुंबई कभी नहीं भूल सकती दाऊद को
मैं आपसे निवेदन करता हूं कि एक कॉफी के साथ में उस व्यक्ति से बहुत सारे सवालों का जवाब जानना चाहता हूं जिसे कि 1993 के बाद मुंबई कभी नहीं भूल सकती है, जिसका नाम दाऊद इब्राहिम हैं और वो हमारे पड़ोसी देश में जाकर बैठा हुआ है।
1993 बम ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए ये काफी बड़ी बात होगी
मैं जानता हूं कि उसे रातों-रात भारत नहीं लाया जा सकता है लेकिन हम बस इतना चाहते हैं कि वो लोगों के बीच आए और इंटरव्यू दे। 1993 बम ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए ये काफी बड़ी बात होगी, जो आज तक उस दर्द को भुला नहीं पाए हैं। हम चाहते हैं कि आप हमारी रिक्वेस्ट पर ध्यान दें।












Click it and Unblock the Notifications