सनसनीखेज खुलासा: कोबरापोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते कैद हुए 11 सांसद

ये सांसद कांग्रेस, बीजेपी, जेडीयू, बीएसपी और एआईएडीएमके जैसी पार्टियों से जुड़े हैं। कोबरा पोस्ट ने अपने इस स्टिंग ऑपरेशन को 'ऑपरेशन फॉल्कन क्लॉ'का नाम दिया। कोबरा पोस्ट का यह ऑपरेशन एक साल तक चला। इसमें उनके संवाददाता ने खुद को ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में बेस्ड एक ऑयल फर्म का प्रतिनिधि बताया। इसके बाद कुछ बिचौलियों के सहारे सांसदों के स्टाफ तक पहुंचा गया.सांसदों से कहा गया कि वे देश की पेट्रोलियम मिनिस्ट्री को कंपनी के पक्ष में अनुशंसा के पत्र लिख दें।
सांसदों को बताया गया कि कंपनी देश के पूर्वोत्तर राज्यों में तेल के खनन का काम करना चाहती है और इस प्रोजेक्ट पर 1 हजार करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी है। कोबरापोस्ट के एडिटर अनिरुद्ध बहल ने कहा कि कई सांसद तो चिट्ठी लिखने के अलावा हमारे लिए लॉबिंग करने तक को तैयार थे। कुछ ने अन्य सांसदों से भी मिलवाने और उन्हें लॉबिंग के लिए तैयार करने का भरोसा दिया। बहल के मुताबिक किसी भी सांसद ने कंपनी के बारे में जानने या उसके बारे में कुछ पूछने तक की जहमत नहीं उठाई और चिट्ठी लिख दी।
11 सांसद जिनपर कोबरा पोस्ट ने लगाए हैं आरोपः
कांग्रेसः खिलाड़ी लाल बैरवा, विक्रम भाई अरजन भाई
बीजेपीः लालू भाई पटेल, रविंद्र कुमार पांडे. हरि मांझी
जेडीयूः विश्वमोहन कुमार, माहेश्वर हजारी, भूदेव चौधरी
बीएसपीः कैसर जहां
एआईएडीएमकेः के सुगुमार और सी राजेंद्रन












Click it and Unblock the Notifications