कोयला घोटाला में पूर्व सचिव एसची गुप्ता और दो दूसरे अधिकारियों को 3 साल की सजा, बेल

Recommended Video

    Coal Case : Former Coal Secretary HC Gupta को मिली 3 साल की सजा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने अवैध तरीके से कोल ब्लॉक आवंटन करने के मामले में कोयला मंत्रालय के पूर्व सचिव एचसी गुप्ता और दो अन्य को तीन साल की सजा सुनाई है। इसी मामले में दो अन्य लोगों को कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने कोयला आवंटन घोटाले में पूर्व सचिव समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया था। जिस पर बुधवार को सजा सुनाई गई।

    coal block scam former Coal Secretary hc gupta and others sentenced to 3 years bail


    पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल सीबीआई जज भारत पराशर ने कोयला घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश रचने के मामले में सजा सुनाई है। पूर्व सचिव एच सी गुप्ता के साथ-साथ कोयला मंत्रालय के रिटायर्ड निदेशक के सी समरिया और कोयला मंत्रालय में उस समय के संयुक्त सचिव के एस क्रोफा को भी 3 साल कैद और 50 हजार का जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वहीं निजी कंपनी विकास मेटल्स एंड पावर लिमिटेड के प्रमोटर विकाश पटनी और उनके सहयोगी आनंद मलिक को 4 साल की सजा सुनाई गई है।

    सजा सुनाए जाने के बाद पूर्व सचिव एच सी गुप्ता, सी समरिया और के एस क्रोफा ने अदालत से जमानत मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया। तीनों को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर जमानत दे दी।

    विकाश मेटल्स एंड पावर लिमिटेड कंपनी को पश्चिम बंगाल स्थित मोरिया और मधुजोड़ में स्थित कोयला खदानों का नियमों के विपरीत जाकर के आवंटन किया गया था। इस मामले में सीबीआई ने सितंबर 2012 में केस दर्ज किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+