Power Crisis: केंद्र ने राज्यों से कहा- एक्स्ट्रा बिजली हो तो हमें बताएं, बेचते पाए गए तो अच्छा नहीं होगा

Power Crisis in India: केंद्र ने राज्यों से कहा- एक्स्ट्रा बिजली हो तो हमें बताएं, बेचते पाए गए तो अच्छा नहीं होगा

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। कोरोना वायरस संकट के बीच अब देश पर ऊर्जा संकट के बादल भी छाए हुए हैं। कोयले की कमी के चलते कई राज्य बिजली संकट की समस्या की बात कह चुके हैं, इस बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्यों से अनुरोध किया है कि अगर उनके पास बिजली मांग से अधिक है तो वह केंद्र को बताएं जिससे उस ऊर्जा को किसी जरूरतमंद राज्य को दिया जा सके। इसके साथ ही केंद्र ने राज्यों को बिजली बेचने पर चेतावनी भी दी है।

Recommended Video

    Coal Crisis: Coal Minister Prahlad Joshi ने कहा, 'पर्याप्त कोयले की आपूर्ति होगी' | वनइंडिया हिंदी

    देश के कई राज्यों में गहराए बिजली संकट के बीच मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से बिजली इस्तेमाल के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए। नए गाइडलाइन के तहत केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वह उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करने के लिए आवंटित बिजली का उपयोग करें, साथ ही एक्स्ट्रा बिजली होने की दशा में मंत्रालय को इसकी जानकारी दे ताकि उसे अन्य जरूरतमंद राज्यों को आवंटित किया जा सके।

    यह भी पढ़ें: पंजाब: 13 अक्टूबर तक हो सकती है बिजली की समस्या, जानिए क्या है बिजली संकट की वजह ?

    इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी प्रदेश अगर पावर एक्सचेंज में बिजली बेचता हुआ पाया जाता है या इस आवंटित बिजली को शेड्यूल नहीं कर रहा, तो उसे आवंटित की जाने वाली बिजली को अस्थायी रूप से कम किया जा सकता है। वहीं, ये बिजली उन राज्यों को आवंटित कर दी जाएगी जिन्हें बिजली की आवश्यकता है। ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी एक दिशानिर्देश में ये बातें कही गईं।

    दूसरी ओर कोयले की कमी पर सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के सीएमडी पी. एम. प्रसाद ने बताया,

    पिछले साल के मुकाबले कोयले की खपत 20% बढ़ी है। कई पावर प्लांट्स में कोयला भंडारण 1 से 4 दिन का है जो आमतौर पर 7 से 11 दिन का होता है। इसमें 5 से 7 दिन की कोयले के भंडारण में कमी आई है। आने वाले समय में सब चीज़ ठीक हो जाएगी, जहां स्टॉक कम है वहां कोल इंडिया चेयरमैन के ऑफिस और कोयला मंत्रालय द्वारा हर दिन मॉनिटरिंग हो रही है... कोल इंडिया का स्टॉक कम से कम 20 दिनों के लिए काफी है। जिन पावर प्लांट्स में कम दिनों का स्टॉक है उनको प्राथमिकता दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+