10 लाख घूस केस में CBI ने EPIL के CMD समेत 6 को किया गिरफ्तार

ईपीआईएल के सीएमडी पर कमर्चारियों के साथ मिलकर एक प्राइवेट फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए 10 लाख घूस लेने की साजिश रचने के आरोप हैं।

दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 10 लाख घूस लेने के केस में इंजीनियर्स प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड (EPIL) के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

10 लाख घूस केस में CBI ने EPIL के CMD समेत 6 को किया एरेस्ट

सीबीआई ने ईपीआईएल के सीएमडी एसपीएस बक्षी, दो एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर्स हरचरन पाल और कपिल तारा के साथ अन्य कर्मचारियों को साउथ दिल्ली के लोधी रोड एरिया में स्थित उनके कार्यालयों से एरेस्ट किया।

इंडियन पीनल कोड की धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत इन सभी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौर ने इस बावत बताया है कि ईपीआईएल के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने रायपुर के एक प्राइवेट फर्म से ओडिशा के पल्लूर हिल्स में मेगा अर्बन एजुकेशनल कॉमप्लेक्स के निर्माण के कॉन्ट्रेक्ट के लिए 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई अधिकारी का कहना है कि ईपीआईएल के सीएमडी ने चांदनी चौक के एक हवाला कारोबारी से घूस की राशि लेने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर साजिश रची। सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली, मुंबई और रायपुर समेत आठ लोकेशनों में तलाशी ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+