'बटेंगे तो कटेंगे', RSS ने CM योगी के बयान का किया समर्थन, कहा- इसे आचरण में लाने की जरूरत
आरएसस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के ताजा बयान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने हिंदू समुदाय की मजबूत एकता की वकालत की थी। दरअसल, होसबाले ने शुक्रवार को कहा, "किसी भी समुदाय के लिए एकता जरूरी है। आज कई धार्मिक और पार्टी के लोग इसे अपने अनुभव से समझ रहे हैं और इसका स्वागत भी कर रहे हैं, हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए। समाज में हिंदू एकता जरूरी है और जन कल्याण के लिए यह जरूरी है।"
शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की एकता और अखंडता के मजबूती के काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल से इस बार आरएसएस की शाखाएं ज्यादा बढ़ी हैं। होसबले ने कहा, "पूरे देश में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं। वर्तमान हालात में एकता बनाए रखनी है। कई जगह धर्मांतरण हो रहे हैं। गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले हुए। इन मामलों में अपनी रक्षा भी करना चाहिए और एकता भी बनाए रखनी चाहिए जिससे शांति बनी रहे।

होसबले ने सनातन संस्कृति पर प्रहार करने वाले सिनेमा जगत के कुछ फिल्मों की ओर इशारा किया और कहा कि ओटीटी को लेकर कानून और नियम आने चाहिए। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, "बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों के लिए भारत सरकार ने कदम उठाए हैं. दुनिया में कहीं भी किसी भी हिंदू को दिक्कत है तो वो मदद के लिए भारत की तरफ ही देखता है।"












Click it and Unblock the Notifications