सीएम योगी बोले- संसद भवन के उद्घाटन का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करना लोकतंत्र का कमजोर करता है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों का संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करना गैर-जिम्मेदाराना है ओर ये लोकतंत्र को कमजोर करने वााला है

दिल्ली में बने संसद भवन का 28 मई को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है। नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। चूंकि पीएम मोदी इसका उद्धघाटन कर रहे हैं इसलिए कांग्रेस समेत अन्य 19 विपक्षी पार्टियों ने इस समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उनकी मांग है कि पीएम मोदी के बजाय संसद भवन का उद्धघाटन देश के सर्वोच्च पद पर बैठी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाया जाना चाहिए।
वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के समारोह का बहिष्कार करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष का ये रवैय्या लोकतंत्र को कमजोर करता है। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता है कि इसे किसी भी परिस्थिति में देश स्वीकार करेगा।
देश इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार करेगा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा इस ऐतिहासिक अवसर को एक गरिमापूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण बनाने के बजाय, कांग्रेस सहित विपक्ष बयान दे रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना है। यह लोकतंत्र को कमजोर करता है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि देश इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार करेगा।
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने जानें क्या कहा?
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कांग्रेस औश्र अन्य विपक्षी पार्टियों के बहिष्कार पर कहा कि विपक्ष जो कह रहा है वह बिल्कुल सही है। संविधान कहता है कि संसद का मतलब राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा है। राष्ट्रपति विधानमंडल का प्रमुख होता है। उन्होंने कहा उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिस पद के बिना संसद की परिभाषा अधूरी है - या फिर उसे कार्यक्रम में ही नहीं बुलाया जाए तो यह बिल्कुल गलत है और एक गलत मिसाल कायम की जा रही है।
NDA ने विपक्ष को घेरा
बता दें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के विपक्षी दलों के बहिष्कार को लोकतंत्र के सार के लिए बहुत अवमानना बताया है। वहीं विपक्ष को इस फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।
140 करोड़ लोग इस बड़े अपमान को नहीं भूलेंगे
एनडीए के नेताओं ने विपक्ष द्वारा समारोह का बहिष्कार करने के बाद बुधवार को कहा भारत के 140 करोड़ लोग हमारे लोकतंत्र और उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों के इस बड़े अपमान को नहीं भूलेंगे। ये हस्ताक्षरित बयान भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का है।
संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान है
एनडी में शामिल नेताओं ने कहा संसद भवन के इस समारोह का बहिष्कार करने का निर्णय केवल अपमानजनक नहीं है यह हमारे महान राष्ट्र के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान है।
एनडीए का हिस्सा ना होने के बावजूद ये पार्टियां करेंगी शिरकत
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजाय समारोह की अध्यक्षता करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का बुधवार को इक्कीस दलों ने बहिष्कार करने की घोषणा की। बीजू जनता दल और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी जैसी पार्टियां, जो एनडीए का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन भाजपा के लिए मित्रवत मानी जाती हैं, उद्घाटन में भाग लेंगी।
-
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Mann ki Baat में PM मोदी का अलर्ट, वैश्विक तनाव के बीच बोलें- कठिन समय में देशहित पर फोकस जरूरी, 5 बड़ी बातें -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications