'महागठबंधन' पर योगी अदित्यनाथ का तंज, कहा- यूपी में नया 'चिपको आंदोलन'
लखनऊ।

एसपी और बीएसपी सरकारों ने दलितों के साथ 15 वर्ष तक अन्याय किया
सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने आरोप लगाया कि, एसपी और बीएसपी सरकारों ने दलितों के साथ 15 वर्ष तक अन्याय किया। शासन की योजनाओं से वंचित किया। योगी ने कहा, 'अमेठी और रायबरेली की स्थिति क्या थी हर कोई जानता है। वहां जिला मुख्यालय नहीं था, मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय नहीं था। रायबरेली में एम्स की घोषणा कब की हो गई थी लेकिन उसे युद्धस्तर पर हमने पूरा किया। वहां हम ओपीडी का कार्य शुरू कर चुके हैं।

पिछले 16 महीनों में एक भी दंगा यूपी में नहीं हुआ
सीएम योगी ने कहा कि, पिछले 16 महीनों में एक भी दंगा यूपी में नहीं हुआ है। यूपी में इससे ऐसी कानून व्यवस्था पहले कभी नहीं थी। प्रदेश के अंदर आज तक का सबसे सही कानून व्यस्वस्था है। पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश की छवि खराब करके रखी थी। हमने खराब छवि में सुधार किया है।

बाहर से आए लोग यहां के नागरिकों के हितों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं
असम एनआरसी मुद्दे पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर पर असम सरकार की पहल सार्थक है। हम शरणार्थियों को सम्मान दें। हर तरह की सुविधा दें। ये भारत की नीति रही है। लेकिन बाहर से आए लोग यहां के नागरिकों के हितों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें इस तरह की छूट नहीं दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications