सीएम योगी ने घर जाकर की मुलायम सिंह यादव से मुलाकात, शिवपाल भी रहे मौजूद

Recommended Video

    CM Yogi Adityanath ने Mulayam Singh Yadav के घर पर जाकर की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और राज्य के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं दीं और उनकी सेहत का हाल जाना।

    CM Yogi Adityanath meets Mulayam Singh Yadav at his residence Shivpal Yadav also present

    हालांकि, इस मुलाकात के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। सीएम योगी जून के महीने में भी मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे, जब वे काफी बीमार थे। तब अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी वहां मौजूद थे, लेकिन अबकी अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी पर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

    जून में तबीयत बिगड़ने के बाद मुलायम सिंह यादव को लोहिया इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने तब बताया था कि सपा संरक्षक का शुगर लेवल बढ़ गया था। डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसी के बाद सीएम योगी मुलायम सिंह का हाल लेने उनके आवास पर पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+