तूफान पीड़ितों के लिए आगे आए सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी को सौंपा 5 करोड़ का चेक

दक्षिण भारत में ओखी तूफान से मची तबाही के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

Recommended Video

      Yogi Adityanath hands over a cheque worth Rs. 5 Cr to PM Modi, Know why | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। देश के दक्षिणी राज्यों में तबाही मचा रहा 'ओखी' तूफान अब मुंबई और गुजरात में दहशत फैला रहा है। कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, कोजीकोड, कोच्ची, लक्षद्वीप में इस तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन मुश्किल हालातों में तूफान पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपए का चेक दिया है। सीएम योगी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री संकट राहत फंड के माध्यम से सहायता राशि का चेक सौंपा।

      तूफान से गुजरात-मुंबई में दहशत

      तूफान से गुजरात-मुंबई में दहशत

      गौरतलब है कि 26 नवंबर को श्रीलंका के पास से ओखी चक्रवात शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे केरल पहुंचा। दक्षिण भारत में भयंकर तबाही मचाने के बाद 'ओखी' तूफान ने गुजरात और मुंबई में दस्तक दी है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र पहुंचने तक ओखी तूफान कमजोर पड़ने लगा है। ऐसे में इससे ज्यादा खतरे की आशंका नहीं है।

      सियासी दलों की तैयारियों पर ओखी का असर

      सियासी दलों की तैयारियों पर ओखी का असर

      वहीं, गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियों पर भी ओखी तूफान का असर पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की मंगलवार को होने वाली तीन रैलियां रद्द कर दी गई हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां ओखी तूफान की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र के दूसरे तटीय इलाकों में ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

      महाराष्ट्र में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी

      महाराष्ट्र में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी

      महाराष्ट्र के मौसम विभाग की ओर से समुद्र तट से सटे इलाक़ों में रहने वाले लोगों को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ओखी तूफान को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+