सीएम सिद्धारमैया ने बोम्मई सरकार को बताया बेकार, पीएम मोदी और वित्तमंत्री को भी घेरा
शपथ ग्रहण के बाद कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया ने बीजेपी की बसवराज बोम्मई सरकार को बेकार बताया।

कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया ने शपथ के कुछ घंटों बाद ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीएम मोदी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के नुकसान के लिए ये दोनों ही जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को बेकार बताया है।
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्र ने 15वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित 5,495 करोड़ रुपये का विशेष भत्ता अभी तक जारी नहीं किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं और इसके लिए वित्त मंत्री और पीएम मोदी दोषी हैं।
सिद्धारमैया ने बताया कि पार्टी की पांच चुनाव गारंटी को पूरा करेगी। राज्य का बजट 3.1 लाख करोड़ रुपये का है। इसके साथ ही सीएम सिद्धारमैया ने ये विश्वास जताया कि सरकार गारंटी के लिए अनुमानित खर्च के लिए धन जुटाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम अपने ऋण पर ब्याज के रूप में 56 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर रहे हैं तो क्या हम अपने लोगों के लिए 50 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सकते हैं? राज्य को कर्ज में फंसाए बिना और वित्तीय दिवालियापन में धकेलें बिना हम सभी गारंटी योजनाओं को लागू करेंगे। अगली कैबिनेट बैठक में अधिक जानकारी साझा की जाएगी, जो एक सप्ताह के भीतर ही होनी है।












Click it and Unblock the Notifications