गोवा विधानसभा चुनाव 2017: इशारे-इशारे में खुद को सीएम प्रोजेक्ट करने की बात कह गए मनोहर पर्रिकर!

गोवा में मतदान करने के बाद पत्रकारों से गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि मुझे गोवा का खाना पसंद है।

पणजी। गोवा में शनिवार के दिन मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गए। इस दौरान तमाम लोग मतदान कर रहे हैं। खुद को पार्टी का आदमी बताने वाले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी मतदान दिया। संभावना जताई जा रही है कि गोवा में अगर भारतीय जनता पार्टी की वापसी होती है, तो पर्रिकर को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

गोवा विधानसभा चुनाव 2017: इशारे-इशारे खुद को सीएम प्रोजेक्ट करने की बात कह गए मनोहर पर्रिकर!

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी वापसी के सवाल पर्रिकर ने कहा कि इसके बारे में आपको अमित जी ने कहा है, जो कहा है उतनी ही मैं वापस रिपीट करुंगा। मैं पार्टी का आदमी हूं, फैसला पार्टी करेगी। गोवा के खाने का जिक्र करते हुए पर्रिकर ने कहा कि दिल्ली में मेरा वजन 4 किलो कम हो गया, इसकी मुख्य वजह है खाना।

मैंने कुछ नहीं कहा...

उनकी इस टिप्पणी पर सवाल किए जाने पर पर्रिकर ने पत्रकारों से कहा कि मैंने कुछ नहीं कहा। मैंने कहा कि मुझे गोवा का खाना अच्छा लगता है। आप इसका कोई भी मतलब निकाल सकते हैं। इससे पहले पर्रिकर ने पणजी विधानसभा के बूथ में अपना मतदान किया।

उन्होंने कहा कि संभावना है कि इस बार मतदान 85 फीसदी तक जाएगा। पर्रिकर ने तमाम संभावनाओं को नकारते हुए कहा कि भाजपा इस बार फिर 2 तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी। कहा कि हर कोई 22-25 सीटों का अनुमान लगा रहा है लेकिन हमें उससे बेहतर परिणाम मिलेगा। ये भी पढ़ें: राजस्थान: बुखार और ठंड की शिकायत पर डॉक्टर ने दी एड्स की दवा, लगा तगड़ा जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+