नीतीश कुमार ने कहा- जो लोग गठबंधन के बीच दरार डाल रहे हैं, उनका चुनाव में बुरा हाल होने वाला है

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने साल 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग जेडीयू और बीजेपी के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनका बुरा हाल होने वाला है। नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू गठबंधन के बीच किसी भी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने विश्वास जताया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को 200 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं।

Cm nitish kumar says nda will win more seat as compare to previous election

नीतीश कुमार ने गठबंधन पर उठ रहे सवाल को लेकर कहा कि दोनों सहयोगी दलों के बीच में सबकुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत लोग हैं जो यह सोचते हैं कि हमारे गठबंधन में घचपच है। जबकि ऐसा नहीं है और जो जेडीयू और बीजेपी के बीच गड़बड़ करने की कोशिश कर रहा है उनका बुरा हाल होने वाला है। इसके अलावा विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन लोगों में राजनीतिक सूझबूझ की कमी है वह उन पर निजी हमले करके प्रचार पाने की कोशिश करते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि उनमें से कुछ लोगों ने बेशर्मी से यह स्वीकारा है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह उनकी यूएसपी है।

साथ ही नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके खिलाफ होने वाली निंदात्मक टिप्पणियों पर जवाब देने से बचें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं अपने पार्टी प्रवक्ता को सलाह दूंगा कि वह इसमें न पड़ें। उन्होंने कहा कि साल 2010 का विधानसभा चुनाव याद करें। आशंका जताई गई थी कि हमें बहुमत नहीं मिलेगा। लेकिन हम 243 सीटों में से 206 सीट पर जीत हासिल किए थे। इस बात से आश्वस्त रहें कि साल 2020 में होने वाले चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+