ओडिशा को बनाऊंगा भारत का नंबर 1 राज्य: CM नवीन पटनायक

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलावर को अपने पार्टी के विधायकों और नेताओं को सादगी अपनाने और पूरी विनम्रता से लोगों की सेवा करने को कहा है। नवीन पटनायक ने कहा कि जनता की सेवा करना सत्ता हासिल करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

नंबर 1 राज्य बनाने की ली प्रतिज्ञा

नंबर 1 राज्य बनाने की ली प्रतिज्ञा

नवीन पटनायक ने बीजेडी के नेताओं से कहा कि वे अपना जीवन 'मां, माटी और मनुष्य' को समर्पित करें। साथ ही उन्होंने नेताओं से जनता की भावनाओं का सम्मान करना और उनसे किए गए वादे को पूरा करने को कहा। साल 2000 से ओडिशा की सत्ता संभाल रहे नवीन पटनायक ने उन्हें उड़िया होने पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा को भारत का नंबर एक राज्य बनाने की प्रतिज्ञा भी ली।

हर मुसीबत में जनता के साथ हो खड़े

हर मुसीबत में जनता के साथ हो खड़े

बीजू जनता दल के 20 साल पूरे होने के मौके पर पुरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन पटनायक ने कहा, 'हमारा लक्ष्य सादा जीवन और उच्च विचार वाला होना चाहिए। इसलिए मैं चाहता हूं कि बीजू जनता दल परिवार के लोग लोगों की हर मुसीबत में उनके साथ खड़े हों। एक चीज ध्यान रखिए कि सादगी ही वह शक्ति है जो आप लोगों को जनता से जोड़ती है।'

 'जनता ही असली मालिक'

'जनता ही असली मालिक'

पटनायक ने आगे कहा, 'जनता ही असली मालिक है। आप पूरी विनम्रता से उनकी सेवा करें।' पटनायक ने बताया कि ओडिशा के जनता के कर्जदार हैं जिन्होंने साल 2000 से ही उन्हें लगातार चार राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है। पटनायक ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि जब कोई कहता कि उनकी पार्टी का कोई नेता इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+