पंचकूला पहुंचे CM खट्टर, कहा- भीड़ ज्यादा होने की वजह से सरकार नहीं रोक पाई हिंसा
नई दिल्ली। सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बाबा रहीम को साध्वी से रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला समेत हरियाणा के तमाम शहरों से हिंसा की खबरें आ रही है। इस हिंसा में अभी तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 से ज्यादा घायल हो गए हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला पहुंच गए हैं। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम इस तरह किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दे सकते। उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा के सवाल पर सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार ने हिंसा रोकने का हर संभव प्रयास किया था लेकिन भीड़ काफी ज्यादा थी। पंचकूला में सीएम खट्टर को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने 'मनोहर खट्टर मुर्दाबाद के नारे लगाए'। इस दौरान सीएम खट्टर ने अस्पताल का दौरा किया। खट्टर ने कहा, 'इस हिंसा में अब तक 29 लोग जान गंवा चुके हैं। जब कि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। मैंने डॉक्टरों को सभी को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।'
बता दें कि अदालत का फैसला आन के बाद से ही पंचकूला जल उठा है। हजारों लाखों की तादाद में बाबा के समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। जमकर पत्थरबाजी की जा रही है। लोगों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। गाड़ियों, बसों, में आग लगाई जा रही है। पुलिस इन उपद्रवियों के सामने बेबस नजर आ रही है।
सरकार ने पंचकूला समेत हरियाणा के कई जिलों में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है लेकिन हालात संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं। अदालत ने भी इस हिंसा पर कड़ा रवैया अख्तियार किया है। चंड़ीगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि इस दंगे में जो सार्वजिनक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसकी भरपाई बाबा राम रहीम की संपत्ति से की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications