अध्यादेश को लेकर सीएम केजरीवाल का आखिरी दांव, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात
केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी समय मांगेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ देश के विपक्षी नेताओं से समर्थन के लिए मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ममता बनर्जी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कल मै इस मुद्दे पर बात करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मागूंगा। साथ ही शरद पवार ने ये आश्वासन दिया कि जब ये बिल राज्यसभा में आएगा तो इस बिल को वहां पास नहीं होने देंगे।
वहीं, इस मामले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश में संकट की स्थिति बनी हुई है। यह दिल्ली तक सीमित मुद्दा नहीं है। एनसीपी और महाराष्ट्र की जनता अरविंद केजरीवाल का समर्थन करेगी। हम अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने के लिए अन्य नेताओं से भी बात करेंगे। साथ ही सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर ध्यान देना चाहिए।
आखिर क्या है ये अध्यादेश?
11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दिल्ली सरकार को कार्यरत आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण करने की शक्ति दे दी। इसके बाद आप पार्टी ने एक्शन लेते हुए सेवा सचिव आशीष मोरे का तबादला कर दिया। मोरे ने एलजी से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनका तबादला मंत्री सौरभ भारद्वाज के निजी प्रतिशोध का नतीजा है। इसके बाद बाद 19 मई को केंद्र सरकार ने एलजी को विशेष अधिकार देने और दिल्ली के अदिकारियों के लिए एक अलग सेवा आयोग बनाने के लिए एक अध्यादेश पारित किया। जिसे आम आदमी पार्टी असंवैधानिक बता रही है। वहीं, बीजेपी नेता इस अध्यादेश को दिल्ली की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications