सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में सुनाई चौथी पास राजा की कहानी, पीएम पर तंज कसते हुए बोली ये बात
CM Kejriwal speech: अरविंद केजरीवाल ने सेशन में एक स्टोरी सुनाते हुए कहा कि एक महान देश का राजा काफी अहंकारी था। उसकी नीतियां मोहम्मद बिन तुगलक के जैसी थीं।

Delhi assembly special session: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में विधानसभा में एक कहानी सुनाकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया। बिना तीखे शब्द कहे केजरीवाल ने पीएम पद के लिए अपनी महत्वकांक्षा जाहिर कर दी। अपनी कहानी में सीएम केजरीवाल ने विमुद्रीकरण, पीएम मोदी की डिग्री, निजी फर्मों द्वारा धन की कथित हेराफेरी, मुद्रास्फीति और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया।
'बड़ा होकर बना राजा'
अरविंद केजरीवाल ने साधारण बैकग्राउंड वाले एक लड़के की कहानी सुनाई जो बड़ा होकर एक महान देश का राजा बना। केजरीवाल ने कहा, लेकिन उन्होंने ऐसी नीतियां बनाईं जिन्होंने देश को बर्बाद करके रख दिया।
'अहंकारी था राजा'
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक महान देश का राजा चौथी पास था। वो बहुत अहंकारी था और उसे पैसे की भी हवस थी। उससे अफसर अंग्रेजी में बोलकर फाइलों पर साइन करवा लिया करते थे। उसे पता भी नहीं चलता था क्योंकि वो अनपढ़ था और अगर पूछता तो बेइज्जती हो जाती।
'अनपढ़ था राजा और उसने...'
केजरीवाल ने आगे कहा कि ये कहानी एक साधारण बैकग्राउंड के एक ऐसे लड़के की है, जो एक महान देश का राजा बना। वो अनपढ़ था और उसने नोटबंदी जैसी नीतियां बनाईं। केजरीवाल ने आगे कहा कि इस बादशाह की नीतियां मोहम्मद बिन तुगलक की तरह थीं, जो अपनी मर्जी से अपने फैसले बदल देते थे। उनसे पूछताछ करने वालों को जेल हो जाएगी।
'लोगों को जेल में डाल देता'
सीएम ने आगे कहा कि चौथी पास राजा ने किसी को भी नहीं बख्शा, चाहे वो न्यायाधीश हों, पत्रकार हों, बिजनेसमैन हों या फिर कोई भी। वो अपना विरोध करने वाले सभी लोगों को जेल में डाल देता था। नौ घंटे की सीबीआई पूछताछ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि एक ईमानदार और देशभक्त नेता थे, जो लोगों की देखभाल करते थे। वो मुफ्त में बिजली और चिकित्सा सुविधाएं, शिक्षा देते थे। लेकिन राजा इसपर भड़क गया और योजनाएं देने के लिए नेता की निंदा करने लगा।
फर्जी डिग्री बनाकर बना एमए पास
इसके बाद सीएम ने कहा कि चौथी क्लास के बच्चे ने एक बच्चे ने पास होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। घर का खर्चा चलाने के लिए वो गांव के पास के पास रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था। लड़के को भाषण देने का बड़ा शौक था। एक बार जब वो शुरू हो जाता था तो बंद ही नहीं होता था। धीरे-धीरे राजा को बुरा लगने लगा कि लोग उसे चौथी पास बोल रहे हैं। इसके बाद एक फर्जी डिग्री बनवाकर वो खुद को एमए पास बताने लगा।
इसके बाद लोगों को ये गलत लगने लगा, तो उन्होंने आरटीआई डालनी शुरू कर दी। लेकिन जो भी आरटीआई डालता, उसपर 25,000 रुपये का जुर्माना लगा।












Click it and Unblock the Notifications