डॉ. असीम गुप्ता को सीएम केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि, घर जाकर पत्नी को सौंपा 1 करोड़ का चेक
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मरीजों के लिए भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह किए बिना इस महामारी से जंग लड़ रहे हैं। इस जानलेवा महामारी से रोगियों को बचाते-बचाते अब तक कई डॉक्टर्स अपनी जिंदगी कुर्बान कर चुके हैं। दिल्ली स्थित लोक नायक के चिकित्सक दिवंगत डॉ. असीम गुप्ता भी उन्हीं में से एक थे। बता दें कि डॉ. असीम गुप्ता कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए संक्रमित हो गए थे कुछ दिनों बाद वह शहीद हो गए। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डॉ. असीम गुप्ता के परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डॉ. असीम गुप्ता को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक भी दिया जिसका ऐलान दिल्ली सरकार की ओर से किया गया था। सीएम केजरीवाल ने डॉ. असीम गुप्ता के दिलशाद गार्डन आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि डॉ. असीम की पत्नी निरुपमा भी एक डॉक्टर हैं और वह भी लोक नायक अस्पताल में कार्यरत हैं। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा, डॉक्टर असीम गुप्ता कोविड मरीजों की सेवा में तत्पर रहते थे, वह अपनी सेवा देते हुए शहीद हो गए।
Recommended Video
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिवंगत डॉक्टर असीम के परिवार का पूरा ख्याल दिल्ली सरकार रखेगी, उन्हें जो भी सुविधा चाहिए सरकार मुहैया कराएगी। इससे पहले शुक्रवार की सुबह दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी भी दिवंगत डॉक्टर के घर उनको श्रद्धांजली देने पहुंचे थे। बता दें कि डॉक्टर असीम और उनकी पत्नी डॉ. निरुपमा कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए संक्रमित हो गए थे। डॉ. निरुपमा कुछ सप्ताह अस्पताल में रहने के बाद कोरोना से ठीक हो गईं लेकिन उनके पति डॉक्टर असीम की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और महामारी के चलते उनकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: कोरोना पर अमित शाह ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी के मुख्यमंत्रियों संग की बैठक, रैपिड एंटीजन टेस्ट किट पर दिया जोर
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications