तेलंगाना सरकार ने हड़ताल पर बैठे 48,000 कर्मचारियों को किया बर्खास्त
तेलंगानाः राज्य सरकार ने रविवार को राज्य सड़क परिवहन निगम के 48 हजार कर्मचारियो को सेवा से बर्खास्त करने की घोषणा कर दी है। कर्मचारी लंबे समय से चल रही समस्याओं की मांगों को लेकर अनिश्चितकालील हड़ताल पर थे। राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बीते रविवार को देर शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आरटीसी में अब केवल 1200 कर्मचारी हैं। इनमें वो लोग शामिल हैं, जो हड़ताल में शामिल नहीं थे। या फिर अल्टीमेटम के बाद शनिवार शाम 6 बजे ड्यूटी पर लौट आए थे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को सरकार ने शुक्रवार देर रात चेतावनी दी थी कि जो लोग शनिवार शाम छह बजे तक ड्यूटी पर आएंगे, उन्हें ही टीएसआरटीसी कर्मचारी माना जाएगा। इसके अलावा सरकार ने कहा था कि बाकी को कभी भी संगठन में वापस काम पर नहीं रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने रोड ट्रांसपोर्ट कॉरोपोरेशन को राज्य सरकार में विलय करने की मांग को भी खारिज कर दिया।
बता दें कि रोड ट्रांसपोर्ट कॉरोपरेशन के कर्मचारी राज्य सरकार में मर्जर की मांग को लेकर अनिश्चिताकालीन हड़ता पर हैं। हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में सड़कों से टीएसआरटीसी की बसें नदारद हैं। दस हजार से अदिक बसें डिपो में ही खड़ी हैं। इसके कारण दशहरा और बतकुम्मा त्योहार के लिए घर जा रहे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकारी 2100 बसों को किराए पर लेकर अस्थाई ड्राइवरों को तैनात कर बस सेवा को जैसे-तैसे चला रहे हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications