CM जगन के दिल्ली दौरे का असर ! आंध्र प्रदेश पर मोदी सरकार का 'विशेष ध्यान'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का दिल्ली दौरा प्रभावी रहा है। अब केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही है। cm jagan pm modi meeting centre focusing on andhra pradesh problems
नई दिल्ली, 24 अगस्त : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का दिल्ली दौरा प्रभावी रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे CM जगन ने राज्य के वित्तीय मुद्दों को दूर करने के लिए केंद्र से मदद मांगी। अब केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही है। खबर के मुताबिक जगन का दिल्ली दौरा प्रभावी रहा है। इसी का नतीजा है कि केंद्रीय वित्त विभाग के अधिकारियों और वाईएसआर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात गुरुवार को तय की गई है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी संसदीय दल के नेता राज्यसभा सांसद वी विजयसाई रेड्डी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। राज्य के वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ भी मौजूद रहेंगे।

दरअसल, सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पोलावरम परियोजना सहित राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री और CM जगन की बैठक में संसाधन अंतर निधि की भरपाई, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उपयुक्त लाभार्थियों का कवरेज, तेलंगाना की बिजली कंपनी (Discom) से आंध्र को होने वाला बकाया भुगतान और आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा जैसे मुद्दों पर बात हुई। सीएम ने पीएम दो तमाम मुद्दों पर विस्तृत पत्र सौंपे।
The Chief Minister of Andhra Pradesh, Shri @ysjagan called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/blkPNS3UE0
— PMO India (@PMOIndia) August 22, 2022
सीएम जगन ने प्रधानमंत्री से पोलावरम परियोजना के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने में मदद करने का भी अनुरोध किया। जगन ने केंद्र से 55,548.87 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमानों को मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने दलील दी है कि तकनीकी सलाहकार समिति इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है। प्रधानमंत्री से अन्य राष्ट्रीय परियोजनाओं की तरह बिलों को पाक्षिक रूप से (fortnightly) मंजूरी देने का अनुरोध किया गया।












Click it and Unblock the Notifications