सीएम जगन ने SC के जज पर लगाया सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप
हैदराबाद। पिछले कुछ दिनों से आंध्र प्रदेश की राजनीति में इसकदर भूचाल आया हुआ है कि मुख्यमंत्री को देश की न्यायिक व्यवस्था में दखल देना पड़ा है। यह कोई समान्य बात नहीं हो सकती जब सीएम किसी भी न्यायाधीश पर राजनैतिक हस्तक्षेप की बात करे। जी हां हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी की। उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शरद अरविंद बोबडे से सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस एनवी रमना के खिलाफ शिकायत की है।
Recommended Video

अपने आठ पन्नों के पत्र में जगनमोहन ने सीजेआई को कहा है कि जस्टिस रमना आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की सिटिंग को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, इनमें कुछ सम्मानीय जजों के रोस्टर भी शामिल हैं। सीएम जगन ने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर सरकार को अस्थिर किया जा रहा रहा है। इतना ही नहीं इस पत्र में जस्टिस रमना की दो बेटियों के खिलाफ अमरावती में सवालिया तरीके से जमीन लेन-देन के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो की ओर से बैठी जांच का भी जिक्र किया गया है।
सीजेआई को यह चिट्ठी 6 अक्टूबर को लिखी गई थी और इसे हैदराबाद में मीडिया के सामने शनिवार की रात को रिलीज की गई है इसके अलावा इस पत्र में कहा गया है कि मई 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर जब से इस सरकार ने चंद्रबाबू नायडू की सरकार की ओर से जून 2014 से लेकर मई 2019 के बीच की गई सभी तरह की डील की जांच के आदेश दिए गए हैं, तब से जस्टिस एनवी रमन्ना राज्य में न्याय प्रशासन को प्रभावित करने में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications