जब्त की गई ड्रग्स पर CM हिमंत बिस्वा सरमा ने चलाया बुलडोजर, कहा- ये मेरी नेशनल ड्यूटी थी

गुवाहाटी, जुलाई 18। असम सरकार ड्रग्स तस्करी को लेकर काफी सख्त है। ड्रग्स एवं मादक पदार्थ के तस्करों और अवैध डीलरों से निपटने के लिए सरकार ने पुलिस को भी आजादी दी हुई है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का जब्त की ड्रग्स पर कार्रवाई करते हुए एक वीडियो सामने आया है।

Recommended Video

    Assam के CM Himanta Biswa Sarma ने 170 करोड़ के ड्रग्स पर चलाया Bulldozer | वनइंडिया हिंदी
    Assam

    नगांव में जब्त ड्रग्स पर चलाया बुल्डोजर

    समाचार एजेंसी ANI के द्वारा जारी किया गया हिमंत बिस्वा सरमा का यह वीडियो नगांव का है, जिसमें सीएम जब्त हुई ड्रग्स पर बुलडोजर चला रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रग्स की बिछी हुई चादर को सीएम बुलडोजर से नष्ट कर रहे हैं। इस एक्शन के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि मुझे मालूम है कि असम से भारत के कई हिस्सों में ड्रग्स की सप्लाई की जाती है, इसलिए ये मेरी नेशनल ड्यूटी है कि ड्रग्स के उत्पादन और उसकी सप्लाई लाइन को ही काट दिया जाए।

    ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है भाजपा सरकार

    आपको बता दें कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्वोत्तर में ड्रग्स तस्करी और चेन को तोड़ने के लिए काफी प्रयास कर रही है। पुलिस को भी इस समस्या को जड़ से मिटाने के लिए निर्णायक कदम के निर्देश दिए गए हैं।

    गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद कार्रवाई तेज

    खासकर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस संबंध में पुलिस महानिदेशकों को दिए गए निर्देश के बाद ड्रग्सरोधी अभियान में भी तेजी देखी जा रही है। वहीं, इससे पहले सीएम सरमा ने भी ड्रग्स डीलरों को कड़ा संदेश देते हुए कहा था, 'मुख्यमंत्री के रूप में मैंने पुलिस को कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कदम उठाने की पूरी आजादी दी है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+