उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग बचाए गए उड़िया श्रमिकों से की मुलाकात, उन्हें 2-2 लाख रुपये दिए

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन बाद सुरक्षित निकाला गया। इन 41 मजदूरों में चार मजदूर आडिसा के हैं, इन चार मजदूरों के अपने राज्‍य वापस आने के बाद मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने उसने मुलाकात की। इसके साथ ही सभी को दो-दो लाख रुपये की सहायता धनराशि प्रदान की। ये चार श्रमिक बालासोर के राजू नायक, मयूरभंज के धीरेन नायक और विश्वेश्वर नायक और नबरंगपुर के भगवान भतरा हैं।

cm odisha

उत्‍तरकाशी की सुरंग में विपरीत परिस्थितियों में जिंदगी की जंग जीतने वाले श्रमिकों को 'नायक' बताते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी। उन्होंने सुरंग के अंदर उनके संघर्ष और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

बता दें उत्‍तरकाशी से टनल से निकलने के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा चार श्रमिकों को उनके परिवारों के साथ नई दिल्ली से लेकर आए। इन श्रमिकों और उनके परिवारजनों के साथ मंत्री सारदा नायक भी थे, जिन्होंने विभाग के अधिकारियों और श्रमिकों के परिवारों को साइट पर भेजने और उनकी यात्रा, भोजन और आवास की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री और 5टी के अध्यक्ष वीके पांडियन को धन्यवाद दिया। इस मौके पर श्रम आयुक्त एन थिरुमाला नाइक भी उपस्थित थे।

मंत्री ने कहा मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक यह भी सुनिश्चित किया कि श्रमिकों और उनके परिवारों को सुरक्षित घर वापस भेजा जाए। इसके अलावा सुरंग से बचाया गया पांचवां ओडिया श्रमिक भद्रक का तपन मंडल बाद में एक रिश्तेदार के साथ लौट आएगा।

(
याद रहे उत्‍तकाशी में अचान टनल ध्वस्त हो गया जिसके बाद उसमें 41 श्रमिक फंस गए थे। जिनमें से ओडिशा के पांच मजदूर थे जिन्‍हें उन 41 श्रमिकों के साथ बचाया गया था। पत्रकारों से बात करते हुए श्रमिकों ने राज्य सरकार और उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें सुरंग से बचाने के लिए 17 दिन तक लगातार एजेंयियों और सरकार ने काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+