मणिपुर: सीएम बीरेन सिंह ने विधानसभा में साबित किया बहुमत
गोवा की तरह बीजेपी ने यहां पर भी दूसरे नंबर पर रहकर भी बनाई है अपनी सरकार।
इम्फाल। आज मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित कर दिया। मणिपुर में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है।

खास बातें
- एनपीएफ और नगा पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार विधायकों ने उसे सपोर्ट दिया है।
- बीजेपी ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीती हैं।
- गोवा की तरह उसने यहां पर भी दूसरे नंबर पर रहकर भी बनाई है अपनी सरकार।
- मणिपुर में पिछले हफ्ते पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में सरकार का गठन हुआ था। बीएसएफ जवान से पत्रकार और फिर नेता बने एन. बीरेन सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी
- राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने बीरेन सिंह और आठ दूसरे मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।और उन्हें 20 मार्च तक का वक्त दिया था अपना बहुमत साबित करने के लिए।
- बीजेपी का कहना था कि उसके पास एनपीपी के 4, एनपीएफ के 4, लोक जनशक्ति पार्टी के 1, तृणमूल कांग्रेस के 1 विधायक और 1 स्वतंत्र एमएले का समर्थन है और उसके सारे दावे आज सही साबित हुए और उसने शक्ति परीक्षण पास कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications