RVS Mani: 'शोएब अख्तर-आसिफ भारत ड्रग्स लेकर आते थे',कौन हैं आरवीएस मणि? बोले- वूल्मर भी तस्करी के चलते मरा

RVS Mani : पाकिस्तानी क्रिकेटरों को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पूर्व सेक्रेटरी आरवीएस मणि ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसने न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया तक पर सनसनी पैदा कर दी है। ANI के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान के कुछ लोकोप्रिय क्रिकेटर जब इंडिया खेलने आते थे तो वो अपने साथ ड्रग्स लेकर आते थे, उन्होंने बकायदा इस मामले में शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ का नाम लिया।'

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी हर दौरे पर भारत में ड्रग्स की तस्करी करते थे। एक मामले में, वे घबरा गए और उन्होंने खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया था।'

RVS Mani

'उनके कोच बॉब वूल्मर, जिन्होंने इस तस्करी का खुलासा किया था, इसलिए ही मारे गए थे। 30% आतंकी हमलों के लिए इसी ड्रग मनी से ही फंडिंग की गई थी और इन सबके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ था।'

'शोएब-आसिफ ड्रग्स लेकर आते थे', आरवीएस मणि का खुलासा

स्मिता प्रकाश को दिए इंटरव्यू में आरवीएस मणि ने खुले तौर पर कहा कि 'पाकिस्तान हाई कमिश्नर के सामने शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ दोनों ने अपना जुर्म कबूला था और कहा था कि वो ड्रग्स लेकर आए हैं, उनके इस कबूलनामे के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था।'

शोएब-आमिर खुद करते थे ड्रग्स का इस्तेमाल?

जब स्मिता प्रकाश ने पूछा कि शोएब-आमिर ने तो कहा था कि ये उनके निजी प्रयोग के लिए है? तो इस पर आरवीएस मणि ने कहा कि 'ये सारी कोरी बातें हैं, वो ड्रग्स की तस्करी करते थे और वहीं नहीं जब पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधिमंडल, क्रिकेट टीम या और भी कोई इंडिया आता था तो ड्रग्स की तस्करी होती थी।'

RVS Mani

बॉब वूल्मर की मौत भी ड्रग्स के चलते ही हुई: आरवीएस मणि

'इस बात का विरोध पाकिस्तान टीम के इंग्लिश कोच बॉब वूल्मर ने किया था और इसी के चलते उनकी मौत हुई थी हालांकि बॉब वूल्मर की मौत की जांच कई जांच एजेसिंयों ने की थी लेकिन आज तक किसी भी रिपोर्ट में इस तरह की बातें सामने नहीं आई हैं। उन्होंने दावा किया कि आतंकवाद की फंडिंग भी ड्रग्स तस्करी से ही है।'

कौन हैं आरवीएस मणि?

आपको बता दें कि आरवीएस मणि का पूरा नाम रामास्वामी वेंकटा सुब्रा मणि है। 29 अक्टूबर 1959 को जन्मे आरवीएस मणि पूर्व सिविल सेवक, लेखक और विजिटिंग प्रोफेसर हैं। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस के सदस्य के तौर पर, उन्होंने गृह मंत्रालय (MHA) के आंतरिक सुरक्षा विभाग में अंडर सेक्रेटरी और बाद में कपड़ा मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी (वित्त) के रूप में काम किया है।

RVS Mani

इशरत जहां एनकाउंटर मामले में किया था बड़ा खुलासा

उन्हें मुख्य रूप से 2004 के इशरत जहां एनकाउंटर मामले में व्हिसलब्लोअर के तौर पर जाना जाता है। वे वही अधिकारी थे जिन्होंने इस मामले में 6 अगस्त 2009 और 30 सितंबर 2009 को दाखिल दो हलफनामों पर हस्ताक्षर किए थे। पहले हलफनामे में कहा गया था कि 'मारे गए चारों लोग आतंकवादी थे', जबकि दूसरे हलफनामे में इसके उलट बात कही गई और साफ़ सबूतों की कमी की ओर इशारा किया गया।

'सिगरेट के टुकड़ों से मुझे प्रताड़ित किया गया था'

साल 2016 में, उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें दूसरे हलफनामे पर हस्ताक्षर करने का आदेश दिया गया था और SIT प्रमुख सतीश वर्मा ने 2013 में पूछताछ के दौरान सिगरेट के टुकड़ों से उन्हें प्रताड़ित किया था।

'UPA सरकार गुजरात के इंटेलिजेंस अधिकारियों को फंसाना चाहती थी'

उन्होंने कहा था कि 'यह एक फ़र्ज़ी एनकाउंटर था और कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार गुजरात के इंटेलिजेंस अधिकारियों को फंसाना चाहती थी।' 2026 में भारत सरकार ने उन्हें सिविल सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+