The Odyssey Advance Booking: 'ओपेनहाइमर' को मात देने के लिए तैयार है 'द ओडिसी'? एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे

The Odyssey Advance Booking: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म 'द ओडिसी' ने रिलीज से पहले ही काफी धूम मचा दी है। ये फिल्म आगामी 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होनगी। फिलहाल इस फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है, जिसके चलते इस मूली से ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि अब तक इस फिल्म ने प्री सेल में कितना कलेक्शन कर लिया है और ये ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है।

'द ओडिसी' की कैसी हो रही एडवांस बुकिंग ?
'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन हैं। इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी नाम की ग्रीक एपिक पर बेस्ड है। 'द ओडिसी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग में से एक बनने जा रही है क्योंकि इसकी एडवांस बुकिंग जबरदस्त है और प्रीमियम फॉर्मेट की भी अच्छी मांग है।

The Odyssey

IMAX, 4DX और प्रीमियम फॉर्मेट की हो रही ज्यादा बुकिंग

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'द ओडिसी' ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग (ब्लॉक की गई सीटों सहित) में 7.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ज्यादातर बुकिंग IMAX, 4DX और दूसरे प्रीमियम बड़े फॉर्मेट वाली स्क्रीन से हुई हैं, जहां टिकट तेजी से बिक रहे हैं। वहीं नॉर्मल मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर भी बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है।

Ikka Review: नहीं चला सनी देओल-अक्षय खन्ना का जादू, हाथ लगी निराशा, 'इक्का' में कहां रह गई कमी?
Ikka Review: नहीं चला सनी देओल-अक्षय खन्ना का जादू, हाथ लगी निराशा, 'इक्का' में कहां रह गई कमी?

कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है फिल्म?

-इतनी बड़ी प्री-सेल्स की वजह से फिल्म के लिए ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करना आसान हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना ​​है कि अगर ये ट्रेंड जारी रहता है और स्पॉट बुकिंग अच्छी होती है, तो फिल्म 25 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है।

-आपको बता दें कि इंग्लिश के अलावा'द ओडिसी' मूवी को हिंदी, तमिल और तेलुगी में भी रिलीज किया जा रहा है, जिससे ये देश भर में बहुत ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकेगी। जानकारी के अनुसार भारत में हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वहीं प्रीमियम टिकट की कीमतें और पूरे देश में रिलीज को देखते हुए, ओपनिंग वीकेंड के दौरान 'द ओडिसी' को जबरदस्त दर्शकों की भीड़ मिलने की उम्मीद है।

'ओपेनहाइमर' को दे सकती है मात

आपको बता दें कि डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' मूवी ने अपने पहले दिन 17.77 करोड़ रुपये (नेट 14.58 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। वहीं 'द ओडिसी' के 20 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की ओपनिंग की उम्मीद है। ऐसे में ये फिल्म 'ओपेनहाइमर' के ओपनिंग डे को मात दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+