Ram Mandir Scam: ट्रस्ट ने चंपत राय-अनिल के नाम वेबसाइट से हटाए, VIP पास भी ब्लॉक, BJP नेता बृज भूषण क्या बोले

Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट की एंट्री हो चुकी है। कोर्ट ने केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट से मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट मांगी है। अब अलगी सुनाई 21 जुलाई को होगी। इसी बीच, 14 जुलाई (मंगलवार) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ी कार्रवाई की है।

ट्रस्ट ने पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के नाम वेबसाइट से हटा दिए। इससे पहले, दोनों के वीआईपी पास आईडी भी ब्लॉक कर दिए गए थे। माना जा रहा है कि यह कदम ट्रस्ट की छवि को सुधारने और राम भक्तों के मन से शंकाओं को हटाने के लिए उठाए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? ट्रस्ट के नए CEO के लिए क्या योग्यता? BJP नेता बृज भूषण शरण सिंह ने क्यों कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता? एक-एक परत खोलते हैं...

Ram Mandir Scam

Ram Mandir Scam Timeline: कैसे हुआ चढ़ावे की कथित हेराफेरी का खुलासा?

दरअसल, 7 जून 2026 को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद, मामला यूपी की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल का केंद्र बन गया। मामले में यूपी की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) गठित की। प्रारंभिक रिपोर्ट 23 जून को आई और 25 जून को FIR दर्ज की गई।

मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह सभी दान-गिनती प्रक्रिया से जुड़े थे। लंबी छानबीन के बाद इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, SIT ने लगभग ₹80 लाख कैश बरामद किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए, 13 जुलाई 2026 को चीफ जस्टिस सूर्या कांत की बेंच ने केंद्र और यूपी की सरकार के साथ ट्रस्ट को नोटिस भेजा। इसमें कोर्ट ने SIT की जांच की रिपोर्ट मांगी है। अब अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।

ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई: हटाए चंपत-अनिल के नाम, इस्तीफे स्वीकार

वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के नाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिए। दोनों के इस्तीफे पहले ही ट्रस्ट स्वीकार कर चुका है। इतना ही नहीं, VIP पास भी ब्लॉक किए जा चुके हैं। अब ट्रस्ट की वेबसाइट पर किसके नाम...

Ram Mandir Scam
  • महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज (अध्यक्ष)
  • पद्मश्री के. परासरण, संस्थापक ट्रस्टी
  • स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, सदस्य
  • स्वामी विश्वप्ररात्रतीर्थ जी महाराज, सदस्य
  • युगपुरुष परमानंद गिरी जी महाराज, सदस्य
  • स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज (उपचारकर्ता)
  • कृष्णमोहन (सदस्य)
  • महंत दिनेंद्र दास जी महाराज(सदस्य)
  • प्रशांत लोखंडे, IAS (पदेन सदस्य का प्रतिनिधि)
  • संजय प्रसाद, IAS, प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि (पदेन सदस्य)
  • माशांक त्रिपाठी, IAS, आईडीएम अयोद
  • नृपेंद्र मिश्र, IAS (चमन कंस्ट्रक्शन कॉम)

राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार CEO की भर्ती निकाली

राम मंदिर में चोरी कांड के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद के लिए आवेदन मांगे हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। आइए जानते हैं कि क्या-क्या है योग्यता? कौन कर सकता है अप्लाई?

ये भी पढ़ें: कौन हैं अमित भारद्वाज, Ram Mandir Donation Case में अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप, अब क्यों मांग रहे माफी?

CEO के लिए क्या योग्यताएं?

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम बैचलर डिग्री
  • 50 से 70 साल की उम्र
  • किसी बड़े पब्लिक ऑर्गनाइजेशन, संस्थान, सरकारी विभाग या कंपनी में कम से कम 20 साल का मैनेजरियल अनुभव
  • उम्मीदवार को प्रशासन, वित्त, अकाउंट्स, ह्यूमन रिसोर्स, पब्लिक रिलेशंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और कानूनी मामलों जैसे क्षेत्रों की देखरेख का अनुभव।

क्या-क्या होंगी नए CEO पर जिम्मेदारी?

ट्रस्ट ने यह पहले ही क्लियर कर दिया है कि CEO को शुरुआत में तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिसे बाद बढ़ाया जा सकता है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि CEO ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी को रिपोर्ट करेंगे और संगठन के कानूनी, प्रशासनिक और वित्तीय मामलों के लिए जिम्मेदार होंगे। यह अधिकारी संस्थागत सिस्टम, संगठन के विकास, नियमों के पालन, वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता, ट्रस्ट की संपत्ति के प्रबंधन और बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज द्वारा मंजूर की गई नीतियों को लागू करने का काम भी देखेंगे। नृपेंद्र मिश्रा ने पहले ही साफ कर दिया था कि CEO की नियुक्ति और अधिकार ट्रस्ट तय करेगा, सरकार का कोई दखल नहीं होगा। ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर का CEO कितना पावरफुल होगा? क्या सरकार चलाएगी मंदिर प्रशासन? मोदी के सबसे भरोसमंद अफसर ने बताया सबकुछ

BJP नेता बृज भूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

उधर, भाजपा (BJP) सांसद बृज भूषण शरण सिंह लगातार राम मंदिर के मुद्दे पर बयान देने से बचते नजर आए हैं। अपने कई बयानों में उन्होंने संकेत देते हुए कहा है कि अगर मैं सत्य बोलूंगा तो, दिक्कत में आ जाऊंगा। बहुत बड़े लोग इस मामले में जुड़े हैं। 14 जुलाई यानी आज भी बृज भूषण ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया से मीडिया का ध्यान खींचा है। बृज भूषण ने राम मंदिर दान मामले की निष्पक्ष जांच के सवाल पर कहा कि यह हमारा विषय नहीं है, हम लोगों का विषय नहीं है। हम या जनता इसमें कुछ कर नहीं सकती है। जो लोग जांच कर रहे हैं, वही कुछ कर सकते हैं। इसमें हमारे, आपके कहने से कुछ होने वाला नहीं है।

गिरफ्तार 8 आरोपियों को मिला वकील?

उधर, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी और चोरी मामले में अब तक गिरफ्तार 8 आरोपियों को अब कानूनी सहायता के लिए वकील नियुक्त किया गया है। दरअसल, फैजाबाद बार एसोसिएशन ने आरोपी पक्ष की पैरवी करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में UP सरकार ने कुलशेखर सिंह (अभियोजन विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक) को लीगल एड डिफेंस काउंसिल नियुक्त किया है। अहम बात यह है कि कुलशेखर सिंह फैजाबाद बार के सदस्य नहीं हैं। स्पेशल एंटी करप्शन (Special Anti-Corruption) कोर्ट ने 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी है।

(PTI इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: राम मंदिर की CEO बन सकती है महिला? 30 दिन में हो जाएगा फैसला, ट्रस्ट के नए फैसले से देश भर में हलचल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+