बूम-बूम बुमराह ने ODI में रचा इतिहास, सचिन के रिकॉर्ड क्लब में शामिल, इंग्लैंड में कर दिया कमाल

Ind vs Eng ODI Series 2026: भारतीय टीम के तूफानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धांसू रिकॉर्ड नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जो महान सचिन तेंदुलकर ने भी अपने करियर में बनाया था।

एजबेस्टन एकदिवसीय मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लेते ही भारत के दिग्गज प्लेयर्स की लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया। वह उन भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में 150 विकेटों का आंकड़ा हासिल किया है।

Ind vs Eng ODI Series 2026

ख़ास बात तो यह है कि बुमराह के अलावा लगभग सभी गेंदबाज ही सूची में हैं लेकिन महान सचिन तेंदुलकर बल्लेबाज होने के बाद भी इस लिस्ट में हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने एकदिवसीय करियर में 154 विकेट हासिल किये थे। इस तरह बुमराह उनके क्लब में शामिल हो गए हैं।

बुमराह ने लिया कितनी गेंदों का सहारा (Ind vs Eng ODI Series 2026)

जसप्रीत बुमराह भारत के उन तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने कम गेंदों में 150 विकेट का आंकड़ा हासिल कर लिया। लिस्ट में सबसे ऊपर मोहम्मद शमी का नाम है। शमी ने 4070 गेंदों में अपने 150 एकदिवसीय विकेट हासिल किये थे। उनके अलावा कुलदीप यादव ने 4513 गेंदों का सहारा लिया। अब बुमराह 4605 गेंदों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

अजित अगरकर भी लिस्ट में (Ind vs Eng ODI Series 2026)

पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूद बीसीसीआई चीफ सलेक्टर अजित अगरकर का नाम भी इस खास सूची में शामिल है। अगरकर ने अपने 150 विकेटों का लिए कुल 5027 गेंदों का सहारा लिया। इसके अलावा इरफ़ान पठान ने 5113 गेंदों में 150 एकदिवसीय विकेट पूरे किए थे।

वनडे में किस भारत ने झटके सर्वाधिक विकेट?

टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी का नाम अनिल कुंबले 334 विकेट हासिल किए थे। जहां तक तेज गेंदबाजों का सवाल है, तो वहां टॉप पर जवागल श्रीनाथ का नाम आता है। श्रीनाथ ने अपने करियर में कुल 315 वनडे विकेट हासिल किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+