लव जिहाद पर भूपेश बघेल, कई BJP नेताओं के फैमिली मेंबर्स ने भी की है दूसरे धर्म में शादी

लव जिहाद: भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बोला जोरदार हमला

रायपुर। 'लव जिहाद' (Love Jihad) को लेकर एकबार फिर से देश की सियासत में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी शासित प्रदेशों में 'लव जिहाद' को लेकर लाए जा रहे कानूनों के खिलाफ विपक्षी दल लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला है।

Recommended Video

    Love Jihad: Giriraj Singh का बड़ा बयान, कहा- Bihar में जरूरी है ये कानून | वनइंडिया हिंदी
    bhupesh baghel

    'कई बीजेपी नेताओं के घर में भी हुई हैं दूसरे धर्म में शादी'

    भूपेश बघेल ने कहा है कि वैसे तो भाजपा लव जिहाद का कड़ा विरोध कर रही है, लेकिन बीजेपी के ही कई नेताओं के परिवार से दूसरे धर्म में शादियां की गई हैं। ऐसे में उन नेताओं से मैं ये पूछना चाहता हूं कि क्या वो भी लव जिहाद की परिभाषा में आते हैं।

    यूपी और एमपी में लव जिहाद पर आ रहा है कानून

    आपको बता दें कि लव जिहाद को लेकर इस वक्त देश की सियासत में घमासान मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लव जिहाद को लेकर एक नया कानून लाया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पार्टी समेत कई विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। यूपी और एमपी में लव जिहाद के खिलाफ लाए जा रहे कानून में कठिन सजा का प्रावधान है। यूपी में लव जिहाद पर लाए जा रहे अध्यादेश में 5 से लेकर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में भी लव जिहाद को लेकर आ रहे अध्यादेश में 5 साल की सजा का प्रावधान है। वैसे पिछले कई दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से लव जिहाद के मामले सामने आए हैं।

    अन्य राज्यों में भी लव जिहाद पर कानून लाए जाने की उठी मांग

    यूपी और एमपी के बाद बिहार से भी लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग उठी थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से अनुरोध किया था कि वह यह समझें कि लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों का सांप्रदायिकता से कोई सरोकार नहीं है बल्कि ये तो सामाजिक समरसता के विषय हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने भी कर्नाटक में बहुत जल्द 'लव जिहाद और गोवध पर सख्त कानून लाने की बात कहही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+